Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

खादी महोत्सव 2025 : स्थानीय उद्यमिता और परंपरागत, कला को बढ़ावा देने का बड़ा आयोजन शुरू

1 months ago
Written By: अनिकेत प्रजापति

लखनऊ में 21 से 30 नवंबर तक चलने वाला 10 दिवसीय खादी महोत्सव 2025 शुरू हो गया है। यह महोत्सव केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमती नगर में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है- यूपी की परंपरागत कला, खादी आधारित उद्योगों, स्थानीय उद्यमिता और ग्रामीण आत्मनिर्भरता को बड़े प्लेटफॉर्म पर बढ़ावा देना। इस महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 160 से अधिक उद्यमी और इकाइयां शामिल हो रही हैं। यहाँ खादी, ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प और स्थानीय कला की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप यह आयोजन स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

मंत्री राकेश सचान ने किया महोत्सव का उद्घाटन
खादी महोत्सव 2025 का औपचारिक उद्घाटन MSME, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के मंत्री राकेश सचान ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में उद्यमी, अधिकारी और आगंतुक शामिल हुए। इस दौरान मंत्री ने कहा कि खादी और ग्रामीण उद्योग न सिर्फ परंपरा से जुड़े हैं, बल्कि लाखों लोगों की आजीविका का आधार भी हैं। इस महोत्सव के माध्यम से उद्यमियों को बड़े बाजार और नए ग्राहक मिलेंगे।

160 से अधिक उद्यमी प्रदर्शित कर रहे हैं अपने उत्पाद
महोत्सव में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पारंपरिक और स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। सहारनपुर का नक्काशीदार फर्नीचर, भदोही की कालीन, अमरोहा के गमछे और सदरी, सीतापुर की दरी और तौलिये, वाराणसी की रेशमी साड़ियां, प्रतापगढ़ के आंवला उत्पाद, लखनऊ की रॉयल हनी, माटी कला उत्पाद, लेदर वस्तुएं, बीकानेरी पापड़, पारंपरिक जैकेट और अन्य स्वदेशी उत्पाद लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। आगंतुक यहां सीधे कारीगरों और उद्यमियों से उत्पाद खरीद पा रहे हैं।

चयनित उद्यमियों और लाभार्थियों को मिलेगा सम्मान
महोत्सव के दौरान राज्य स्तरीय उत्कृष्ट इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 05-05 चयनित लाभार्थियों को दोना मेकिंग मशीन, पॉपकॉर्न मशीन, हनी बॉक्स, 04 लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक और 01 लाभार्थी को पगमिल का वितरण किया जाएगा। इन आधुनिक उपकरणों से ग्रामीण उद्यमों को नई शक्ति मिलेगी और वे अधिक उत्पादन कर सकेंगे।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
खादी महोत्सव-2025 न सिर्फ उत्पादों की प्रदर्शनी है, बल्कि यह ग्रामीण कारीगरों और उद्यमियों को बड़ा मंच देने का प्रयास है। इससे स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय बाजार मजबूत होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर बनेंगे। यह आयोजन प्रदेश के उद्यमियों के लिए नवाचार, व्यापार वृद्धि और आत्मनिर्भरता का नया रास्ता खोल रहा है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved