Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

कोलकाता में दो साल बाद भव्य सामूहिक गीता पाठ, पांच लाख लोगों की उपस्थिति, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया एकता और हिंदू राष्ट्र का संदेश

3 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

Mass Geeta Chanting In Kolkata:  पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में रविवार को आस्था और आध्यात्मिकता का एक ऐतिहासिक नज़ारा देखने को मिला। दो साल बाद आयोजित सामूहिक गीता पाठ में लगभग पांच लाख लोगों ने एक साथ शामिल होकर भगवद् गीता का पाठ किया। साधु-संतों और भक्तों की इतनी बड़ी संख्या को देखकर ऐसा लगा मानो मैदान में महाकुंभ जैसा दृश्य बन गया हो। इस कार्यक्रम में राज्यपाल सीवी आनंद बोस सहित बंगाल बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और साध्वी ऋतंभरा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम के दौरान एकता, सनातन धर्म और राम भक्तों के सम्मान पर जोर दिया गया।

ब्रिगेड मैदान में पांच लाख लोगों ने किया सामूहिक गीता पाठ
कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में हुए इस भव्य आयोजन में पांच लाख से अधिक लोगों ने एक साथ बैठकर भगवद् गीता का पाठ किया। राज्यपाल सीवी आनंद बोस, बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुकांत मजूमदार, सुवेंदु अधिकारी और दिलीप घोष भी इस बड़े आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम में साधुओं और भक्तों का जोश देखते ही बन रहा था।

धीरेंद्र शास्त्री ने की हिंदू राष्ट्र की बात, दिया एकता का संदेश
कार्यक्रम में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बंगाल के लोगों को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, जब राज्य एक होता है, तभी देश बनता है। जब हिंदू एक होंगे, तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि कोलकाता की धरती पर पांच लाख लोगों का एक साथ गीता पाठ करना किसी महाकुंभ से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं, और भगवा-ए-हिंद चाहिए, ग़ज़वा-ए-हिंद नहीं।

बाबरी मस्जिद शिलान्यास पर किया तंज
बेलडांगा में सस्पेंडेड TMC विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद का शिलान्यास रखने पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि किसी की निजी आस्था हो सकती है, लेकिन किसी को भी भगवान राम पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, यह देश राम का है और हमेशा राम का रहेगा।

साध्वी ऋतंभरा ने कहा- बाबर की कोई नींव नहीं, यह देश सिर्फ राम का
साध्वी ऋतंभरा ने भी बाबरी मस्जिद की नींव पर बयान देते हुए कहा कि बाबर को कोई दिल में जगह नहीं दे सकता। उन्होंने कहा, यह देश राम का है, यहां केवल भगवा ही चलेगा। यही शाश्वत सत्य है।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved