हाथ में कलावा, स्कूल-कॉलेज की छात्राओं पर था निशाना… योगी की पुलिस ने किया लव जिहादियों का सामना,
जानें क्या हुआ अंजाम
7 days ago
Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: कुशीनगर पुलिस ने स्कूल और कॉलेज के बाहर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियां करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उन्हें ऐसा सबक सिखाया है जिसे वे जीवनभर नहीं भूलेंगे। दोनों आरोपी मुस्लिम हैं और रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन बड़का टोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ कई शिकायतें पहले से मिल रही थीं। दोनों हाथ में कलावा बांधकर चलते थे और लव जेहाद के मामलों में भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
पुलिस को मिली मुखबिर से सूचना और सक्रिय हुई टीम
रविवार देर रात कुशीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश रामकोला क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना मिलते ही रामकोला, कसया, खड्डा और कप्तानगंज थाना की पुलिस और स्वाट टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने कुसुमहा पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।
मोटरसाइकिल रोकने पर हुई मुठभेड़
चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल अवस्था में ही उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद बरामद वस्तुएं
गिरफ्तारी के बाद दोनों के पास से 2 अवैध देशी तमंचा, 5 जिंदा और 2 फायरशुदा कारतूस, बिना नंबर की बाइक और 1100 रुपये बरामद हुए। यह दोनों असलम और जुल्फिकार थे, जो स्कूल और कॉलेज के बाहर खड़े होकर छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील छींटाकशी करते थे।
लव जिहाद के मामलों में भी थे शामिल
दोनों बदमाश लव जेहाद के मामलों में भी शामिल रहे हैं और काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ इनाम भी घोषित किया था। एसपी संतोष मिश्र ने बताया कि देर रात हुई मुठभेड़ में दोनों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अभिरक्षा में उनका इलाज किया जा रहा है और उसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।