Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

लखनऊ में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड, तापमान 8 डिग्री गिरा बंगाल की खाड़ी के 'मोंथा' तूफान का असर

2 months ago
Written By: Aniket Prajapati

लखनऊ में देर रात से सोमवार सुबह 7:30 बजे तक लगातार बारिश हुई। इस बेमौसम बरसात ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने शहर के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बीते दो दिनों की तुलना में तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने ‘मोंथा’ चक्रवात के कारण हुआ है। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा था। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही।

चक्रवात "मोंथा" से यूपी में बेमौसम बरसात
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ और अरब सागर में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अरब सागर से दक्षिणी गुजरात होते हुए पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैली द्रोणी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है उरई में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जबकि लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई।

अलीगंज में हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित
बारिश के बावजूद लखनऊ की एयर क्वालिटी में सुधार नहीं हुआ है। सुबह के समय अलीगंज में AQI 203 के साथ हवा ‘यलो जोन’ में रही। तालकटोरा का AQI 183, लालबाग 182, गोमतीनगर 122, कुकरैल 111 और अंबेडकर यूनिवर्सिटी 109 दर्ज किया गया। इन सभी इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘मॉडरेट’ श्रेणी में रही। शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ का औसत AQI 174 दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटे में और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट होगी। हालांकि, इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री बढ़ने की संभावना है। चक्रवात ‘मोंथा’ के 28 अक्टूबर की रात तक आंध्र प्रदेश तट पार करने के बाद कमजोर पड़ने की उम्मीद है।इसके असर से 29 से 31 अक्टूबर के बीच दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मिर्जापुर और वाराणसी के कुछ इलाकों में भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।


इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved