Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

छठ पूजा पर लखनऊ में दो दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, हजरतगंज से चौक तक कई मार्ग बंद जानिए, कौन से रास्ते रहेंगे खुले

2 months ago
Written By: Aniket Prajapati

छठ पूजा के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने खास तैयारियां की हैं। शहर के प्रमुख घाटों पर 27 और 28 अक्टूबर को बड़ी संख्या में लोग सूर्य देव को अर्घ्य देने पहुंचेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने दो दिन की विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात सुगमता के लिए कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, वहीं वैकल्पिक रूट भी तय किए गए हैं।

दो दिन रहेगी खास ट्रैफिक व्यवस्था

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को सूर्यास्त अर्घ्य और 28 अक्टूबर को सूर्योदय अर्घ्य के दौरान शहर के सभी प्रमुख घाटों के आसपास यातायात व्यवस्था बदली जाएगी। 27 तारीख को दोपहर 12 बजे से रात तक और 28 तारीख को तड़के 3 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक कई इलाकों में वाहनों का प्रवेश सीमित रहेगा।

हजरतगंज क्षेत्र में इन रास्तों पर रोक

लक्ष्मण मेला मैदान के आस-पास वाहनों की आवाजाही पूरी तरह नियंत्रित रहेगी।
चिरैयाझील तिराहा से लक्ष्मण मेला मैदान तक किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन सहारागंज तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा या क्लार्क अवध तिराहा होकर आगे बढ़ सकेंगे।
सिकंदरबाग चौराहा से संकल्पवाटिका की ओर जाने वाले वाहनों को निशातगंज और महानगर की दिशा में डायवर्ट किया जाएगा।
1090 चौराहा से पीएनटी चौराहा, बैकुंठधाम तिराहा या संकल्पवाटिका ओवरब्रिज की ओर जाने वाले वाहनों को गोल्फ क्लब, बंदरिया बाग या कैंट की ओर मोड़ा जाएगा।
कैसरबाग बस अड्डा से निकलने वाली रोडवेज बसें अब बर्लिंगटन चौराहा, केकेसी पेट्रोल पंप तिराहा और कुंवर जगदीश चौराहा होकर अपने गंतव्य तक जाएंगी।
समतामूलक चौराहा से लक्ष्मण मेला मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को 1090 चौराहा या बंदरिया बाग की दिशा में डायवर्ट किया जाएगा।
 

महानगर और झूलेलाल पार्क क्षेत्र में बदलाव

नदवा बंधा मोड़ से झूलेलाल पार्क की ओर जाने वाले वाहन आईटी चौराहा या सुभाष चौराहा होकर आगे जाएंगे।
इक्का तांगा स्टैंड से झूलेलाल पार्क की ओर रास्ता बंद रहेगा। वाहनों को डालीगंज क्रॉसिंग या आईटी चौराहा की ओर मोड़ा जाएगा।
आईटी चौराहा से हनुमान सेतु मंदिर की दिशा में जाने वाले वाहनों को डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग या डालीगंज चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
 

चौक और कुड़ियाघाट क्षेत्र में नियंत्रण

 

रूमीगेट पुलिस चौकी से कुड़ियाघाट की दिशा में यातायात बंद रहेगा। वाहन टीले वाली मस्जिद तिराहा होकर आगे बढ़ेंगे।
नया पक्का पुल से कुड़ियाघाट की ओर मार्ग बंद रहेगा।
कैसरबाग से सीतापुर जाने वाली बसें अब पक्का पुल, घंटाघर, बालागंज और दुबग्गा मार्ग से जाएंगी।
सीतापुर से आने वाली बसें मड़ियाव, खदरा और डालीगंज मार्ग से कैसरबाग पहुंचेंगी।
घैला पुल से कुड़ियाघाट की दिशा में भी ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को छन्दोइया बाईपास तिराहा से होकर भेजा जाएगा।

आपात सेवाओं को छूट
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन के दौरान एम्बुलेंस, फायर सर्विस, स्कूल बसें और शव वाहन जैसी आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी। ट्रैफिक की जानकारी या मदद के लिए नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved