लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल में आग से मचा हड़कंप,
ICU में धुंआ भरने से मरीजों की हालत बिगड़ी, एक की मौत
9 days ago
Written By: state Desk
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में सोमवार रात भीषण आग लग गई। जहां आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही अस्पताल के स्टाफ ने तुरंत सभी मरीजों को बाहर निकालना शुरू किया। आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी। वहां मेडिसिन विभाग का महिला वार्ड और आईसीयू स्थित है। आग लगते ही पूरा वार्ड धुंए से भर गया, जिससे मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगी. कई मरीजों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों ने देर रात तक आग बुझाने और धुंआ निकालने का काम किया। बिजली सप्लाई बंद कर मोबाइल टॉर्च की मदद से राहत कार्य हुआ। उप मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचे और जांच के आदेश दिए गए। आग का लगाने का कारण अब तक अज्ञात बताया जा रहा है।
जान जोखिम में डालकर लोगों ने बचाई जानें
आईसीयू में भर्ती दो मरीजों की हालत गंभीर हो गई। एक मरीज की जान नहीं बच सकी. बाकी मरीजों को तुरंत दूसरे वार्ड और दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। गंभीर मरीजों को सिविल, बलरामपुर, केजीएमयू और लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां अस्पताल के कर्मचारी और तीमारदारों ने मिलकर जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद की। किसी ने मरीज को गोद में उठाया, तो कोई स्ट्रेचर और व्हीलचेयर लेकर दौड़ा। धुंए की वजह से बचाव कार्य में परेशानी हुई। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने और धुंआ निकालने का काम देर रात तक चला। बिजली सप्लाई काट दी गई। मोबाइल की टॉर्च से राहत कार्य किया गया। वहीं खिड़की-दरवाजों के कांच तोड़कर धुंआ बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम
बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौके पर पहुँचे। उन्होंने अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। राहत और बचाव कार्य रातभर चला। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।