Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

लखनऊ में ओशो नगर की झोपड़ियों में फिर लगी आग, एक घंटे देर से पहुंची फायर ब्रिगेड, 30 झोपड़ियां जलकर हुई खाक

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News: लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के ओशो नगर कनौसी में एक बार फिर झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। यह घटना एक महीने के भीतर दूसरी बार हुई है। रविवार को दोपहर के समय झोपड़ियों में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने करीब 30 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक झोपड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं।

एक घंटे देर से पहुंची दमकल
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन दमकल की गाड़ियां एक घंटे बाद पहुंचीं। इस देरी की वजह से आग पर काबू पाने में समय लग गया और झोपड़ियां पूरी तरह जल गईं। फायरकर्मी जहां कहीं आग बाकी थी, उसे बुझाने में जुट गए। मौके पर पहुंचे सीएफओ अंकुश मित्तल, कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह, एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह और एफएसओ सरोजनी नगर सुमित सिंह ने राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की।

स्थानीय लोगों ने पहले ही जताई थी आग की आशंका
ओशो नगर की खाली जमीन पर बड़ी संख्या में झोपड़ियां बनी हुई हैं। इन झोपड़ियों के पास पक्के मकान भी हैं, जिनमें रहने वाले लोग आग लगने से डर के साये में जी रहे हैं। एक स्थानीय निवासी सुनीता सिंह ने बताया कि बार-बार मना करने के बावजूद उनकी दीवार से सटाकर झोपड़ी बनाई गई थी। जब आग लगी तो उनके मकान में जबरदस्त धुआं भर गया और खिड़की के कांच तक टूट गए। गनीमत रही कि घटना के समय झोपड़ियों में कोई नहीं था। वहीं स्थानीय निवासी मेवालाल ने बताया कि पिछली आग की घटना के बाद से अधिकांश झोपड़ियां खाली थीं, जिससे कोई जानहानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

एक महीने में दूसरी बार ओशो नगर में आग का कहर
गौरतलब है कि एक महीने पहले इसी इलाके में रात के समय भीषण आग लगी थी, जिसमें 87 झोपड़ियां जलकर राख हो गई थीं। उस समय सिलेंडरों और बाइकों के पेट्रोल टैंक फटने से जोरदार धमाके भी हुए थे। उस घटना की यादें अब तक ताजा थीं, और एक बार फिर वैसा ही नज़ारा देखने को मिला, जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया है।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved