Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

लखनऊ में सफाईकर्मी की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, 10 दिन में 400 कॉल और 8 हजार में खरीदा कट्टा

2 months ago
Written By: Aniket Prajapati

लखनऊ पुलिस ने पुलिस लाइन में सफाईकर्मी की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी को 8 हजार रुपए देकर कट्टा खरीदवाया, 10 दिन में 400 बार फोन कर पति की लोकेशन साझा की, और फिर साजिश के तहत पति को गोली मरवा दी।

मामपुर गांव के बाहर मिला था शव
यह वारदात 25 अक्टूबर की रात बीकेटी थाना क्षेत्र के मामपुर बाना गांव की है। यहां रहने वाले 24 वर्षीय प्रदीप गौतम, जो पुलिस लाइन में सफाईकर्मी थे, का शव गांव के बाहर खून से लथपथ हालत में मिला था। शुरुआती जांच में पत्नी चांदनी (28) ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। लेकिन पुलिस को उसके व्यवहार में कोई गम या बेचैनी नहीं दिखी। इसी संदेह से पुलिस ने जब कॉल डिटेल और सर्विलांस खंगाले, तो पत्नी और एक अज्ञात नंबर के बीच 10 दिनों में 400 कॉल होने का खुलासा हुआ।

पत्नी का प्रेमी निकला हत्यारा
जांच में पता चला कि वह नंबर बच्चा लाल (22) नाम के युवक का था। पुलिस ने मंगलवार सुबह मामपुर श्मशान घाट के पास से बच्चा लाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसका चांदनी से अवैध संबंध था और उसी के कहने पर उसने प्रदीप की हत्या की।

पति की शराब की लत से परेशान थी पत्नी
पुलिस के मुताबिक, चांदनी अपने पति की शराब की लत से तंग आ चुकी थी। इसी से छुटकारा पाने के लिए उसने प्रेमी से प्रदीप को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पहले तो बच्चा लाल ने मना किया, लेकिन जब चांदनी ने धमकी दी कि “अगर तू नहीं मारेगा तो किसी और से मरवा दूंगी”, तो उसने खुद ही हत्या करने का फैसला लिया।

8 हजार में खरीदा कट्टा, पत्नी भेजती रही लोकेशन
बच्चा लाल ने बताया कि उसने दिल्ली में ही हत्या की योजना बना ली थी। लखनऊ लौटकर उसने चांदनी से 8 हजार रुपए लिए और कट्टा खरीदा। 25 अक्टूबर को वह इटौंजा पहुंचा और होटल में रुका। चांदनी लगातार पति की लोकेशन उसे भेजती रही। रात में बच्चा लाल ने प्रदीप को शराब पिलाने के बहाने गांव के बाहर आउटर रिंग रोड तक ले जाकर पहले पीठ में और फिर सिर में गोली मार दी। इसके बाद वह उसकी बाइक लेकर भाग निकला।

होटल और सर्विलांस से मिला सुराग
बीकेटी इंस्पेक्टर कैलाश दुबे ने बताया कि आरोपी की लोकेशन घटना वाली रात इटौंजा में मिली। वहां की होटल फुटेज खंगालने पर वही युवक सीसीटीवी में नजर आया। पुलिस ने जब उसे दबोचा, तो उसने पूरी कहानी उगल दी।

रॉन्ग कॉल से शुरू हुआ रिश्ता
ADCP अमोल मुरकुट के मुताबिक, दोनों की मुलाकात फरवरी 2025 में रॉन्ग कॉल से हुई थी। कुछ ही दिनों में दोनों की बातचीत बढ़ी और सोशल मीडिया के जरिए नजदीकियां बढ़ती गईं। जुलाई में चांदनी की ननद की शादी थी, जिसमें बच्चा लाल को सहेली का देवर बताकर घर बुलाया गया। वह करीब एक हफ्ता घर पर रहा और इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए।

दिल्ली में साथ बिताए 20 दिन
शादी के बाद चांदनी ने घरवालों से कहा कि वह सहेली के साथ दिल्ली में काम करने जा रही है। दरअसल, वह बच्चा लाल के साथ 20 दिन तक वहीं रही। इसके बाद दोनों लखनऊ लौटे और छिप-छिपकर मिलते रहे।

दो बेटियों की मां है आरोपी चांदनी
चांदनी और प्रदीप की शादी को 8 साल हो चुके थे। उनके घर दो छोटी बेटियां हैं। पिता की हत्या और मां के जेल जाने के बाद अब दोनों की देखरेख परिवार के अन्य सदस्य कर रहे हैं।

 इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved