Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

आतंकवादी नहीं है दाऊद… ममता कुलकर्णी का बयान सुनकर सब हैरान, गोरखपुर में बोलीं साध्वी ममता

2 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News:  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार को अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं। 90 के दशक में अपनी बोल्ड भूमिकाओं और हिट फिल्मों से मशहूर रहीं ममता अब संन्यासी जीवन जी रही हैं, लेकिन इस बार वह अपने बयान के कारण चर्चा में हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सभी को चौंका दिया। ममता ने कहा कि दाऊद आतंकवादी नहीं है, उसका नाम किसी भी बम ब्लास्ट साजिश में नहीं आया है। उनके इस बयान ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है।

मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया दाऊद
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता कुलकर्णी ने कहा कि दाऊद इब्राहिम को वर्षों से मीडिया और कुछ राजनीतिक ताकतों ने गलत तरीके से पेश किया है। उसे आतंकवादी बताना सही नहीं है। ममता के इस बयान से लोग हैरान रह गए। इससे पहले वह गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरक्षनाथ के दर्शन करने पहुंचीं और पूजा-अर्चना की थी।

आध्यात्मिक जीवन और किन्नर अखाड़ा से जुड़ाव
फिल्मी दुनिया छोड़ने के बाद ममता कुलकर्णी अब पूरी तरह आध्यात्मिक जीवन जी रही हैं। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान उन्होंने किन्नर अखाड़े से दीक्षा ली और संन्यासी बन गईं। उन्हें महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी द्वारा महामंडलेश्वर का पद दिया गया था। हालांकि कुछ विरोध के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था, पर दो दिन बाद फिर से उन्हें वही सम्मान लौटाया गया। अब वह यमाई ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने कहा, मैं अपना जीवन किन्नर अखाड़ा और सनातन धर्म के लिए समर्पित करूंगी।

बॉलीवुड से आध्यात्मिकता तक का सफर
ममता कुलकर्णी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1991 में तमिल फिल्म नन्नबरगल से की थी। 1992 में वे बॉलीवुड में ‘मेरा दिल तेरे लिए’ फिल्म से आईं, जबकि असली पहचान उन्हें करण अर्जुन (1995) से मिली। शाहरुख खान और सलमान खान के साथ उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन बाद में उनका नाम एक ड्रग्स केस में सामने आया और उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। वह दुबई में रहने लगीं और पिछले साल 25 साल बाद भारत लौटीं। लौटने के बाद उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा की।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved