लव, मैरिज और मर्डर-
7 साल साथ रहने के बाद ऐसा अंजाम, इटावा की रियल क्राइम स्टोरी
1 months ago
Written By: विनय के.सिंह
Man Kills Wife: इटावा के ताख में रहने वाले जिस व्यक्ति ने पत्नी पर अपनी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था वही व्यक्ति अपनी पत्नी का कातिल निकला। गौरतलब हो कि शुक्रवार रात सचिन नामक व्यक्ति ने कथावाचक पत्नी बबली की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए अगले दिन सुबह उसने स्वयं अपने गले में चाकू मार कर घायल कर लिया था और पत्नी पर गला रेतकर भागने का आरोप लगाया था।
प्रेम विवाह कर अलग-अलग रहते थे दोनो
पुलिस ने रविवार सुबह घर से बबली का शव बरामद किया तो कहानी पलट गई। पुलिस ने पति सचिन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मोहरी गांव निवासी सचिन (28) ने सात साल पहले परिवार के खिलाफ जाकर बबली (26) से प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों गांव में अलग घर में रहते थे।
शुक्रवार को फिर से हुआ था विवाद
कुछ समय से पति सचिन और उसकी पत्नी बबली में मनमुटाव चल रहा था। शुक्रवार रात दोनों में झगड़ा हुआ था। अगले दिन सचिन ने हत्या करने की सोची और पूरी कहानी रच दी। परिजन सचिन को आयुर्विज्ञान विवि सैफई ले गए। होश में आने पर सचिन ने पुलिस को बताया कि पत्नी की एक व्यक्ति से दोस्ती थी, जिसके साथ मिलकर उसने मुझे मारने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की तो कहानी कुछ और निकली।