Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

राजधानी में 5 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले का हाफ एनकाउंटर, 24 घंटे के भीतर दबोचा गया आरोपी

1 months ago
Written By: संदीप शुक्ला

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। जहां एक युवक पर मासूम से कथित तौर पर दुष्कर्म के करने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर मुठभेड़ के दौरान हाफ एनकाउंटर कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। 

पुलिस से हुई मुठभेड़ 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजधानी लखनऊ के चौक से सटे मदेयगंज थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर पुलिस और बाइक सवार बदमाश की बुधवार की भोर मुठभेड़ हो गयी। जहां पुलिस से बचने के लिए चेकिंग के दौरान आरोपी तेज़ी से अपनी बाइक को बंधा ढाल पर नीचे की तरफ मोड़कर बाइक सवार भागने लगा और उबड़खाबड़ रास्ता होने के कारण गिर गया। वहीं इस दौरान जब पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पार्टी पर ही फायर कर दिया और उसके बाद जवाबी फायरिंग मे उसके पैर मे गोली लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए शख्श का नाम कमल किशोर उर्फ़ भद्दर है जो की सीतापुर जिले के कमियापुर का रहने वाला है लेकिन बंधा के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहता है।

मासूम से दुष्कर्म के आरोप 
वहीं गिरफ्तार आरोपी पर आरोप है कि, गत 26/27 की रात 2 बजे कमल किशोर उर्फ़ भद्दर ने परिवार के बीच सो रही 5 साल की बच्ची को झाड़ी में ले जाकर उससे बलात्कार किया।  जिसके बाद जब परिवार जागा और उन्हे बच्ची नहीं मिली तो वो लोग लापता बच्ची को तलाशने के लिए पुलिस के पास पहुंचे। जिसके बाद बच्ची बदहवास हालत मे खून से लथपथ उनके पास लौटी। जिसपर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज किया ओर आरोपी की तलाश में जुट गई। जिसके बाद तलाश के दौरान बुधवार की भोर पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी घायल हो गया। 

जांच में जुटी पुलिस 
वहीं इस बात की जानकारी देते हुए DCP सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि, आरोपी कमल किशोर उर्फ़ भद्दर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है और मदेयगंज पुलिस ने इस अभियुक्त को पकड़ने के लिए ज़मीनी तंत्र का सहारा लिया। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। उन्होने बताया कि कमल को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हज़ार रुपए की धनराशि से पुरस्कृत किया गया है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved