नगर निगम का मार्केट एरिया में साफ-सफाई अभियान,
लाखों का जुर्माना वसूला
2 days ago Written By: Aniket Prajapati
शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम ने मार्केट एरिया में विशेष अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पिछले एक सप्ताह में गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर कुल 6,57,000 रुपये का जुर्माना वसूला। सभी पांचों जोन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि लोगों में सफाई के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने के लिए बाजारों में जागरूकता बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। शहरवासियों को 311 एप्लिकेशन और हेल्पलाइन 18001803012 के जरिए शिकायत दर्ज करने या मलवा उठाने की जानकारी देने का संदेश दिया गया।
आरडीसी राजनगर में जागरूकता अभियान आरडीसी राजनगर क्षेत्र में नगर निगम ने कूड़ा घर विलोपित किए और वहां जागरूकता बोर्ड लगाए। इन बोर्डों के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगाया जाएगा। लोग अब 311 एप्लिकेशन और हेल्पलाइन के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं या मलवा उठाने की जानकारी दे सकते हैं।
विभागों द्वारा वसूले गए जुर्माने की जानकारी विजयनगर जोन में सेनेटरी और फूड इंस्पेक्टर श्वेता सिंह की टीम ने सम्राट चौक, प्रताप विहार और अन्य मार्केट में अभियान चलाकर 1,69,000 रुपये का जुर्माना वसूला। सिटी जोन में घंटाघर, रमते राम रोड, बजरिया, लोहिया नगर और पटेल नगर में प्लास्टिक मुक्त अभियान के दौरान 57,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। मोहन नगर जोन के श्याम पार्क और लाजपत नगर मार्केट में 35,000 रुपये की वसूली हुई। कवि नगर जोन में राजनगर, गोविदपुरम, शास्त्री नगर और सेक्टर-23 में 3,22,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वसुंधरा जोन के इंदिरापुरम शक्ति खंड, वैशाली सेक्टर-4 और वसुंधरा सेक्टर-15 में कार्रवाई के तहत 1,74,000 रुपये वसूले गए।
जनजागरूकता और भविष्य की योजना
नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करना है। बाजारों में बोर्ड लगाए गए हैं और एप्लिकेशन व हेल्पलाइन के जरिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सभी जोन में नियमित कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।