Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

लखनऊ-सहारनपुर के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस, सीतापुर को पहली बार मिलेगा कनेक्शन

1 months ago
Written By: Aniket Prajapati

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही मंडल में एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जुड़ने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ जंक्शन से सहारनपुर के बीच चलने वाली इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इस हाईस्पीड ट्रेन के शुरू होने से लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली होते हुए सहारनपुर तक का सफर पहले से अधिक तेज, आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगा।

सीतापुर को पहली बार वंदे भारत से मिलेगा तेज रेल कनेक्शन
इस नई ट्रेन के संचालन से सीतापुर भी पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के तेज रफ्तार नेटवर्क से जुड़ जाएगा। ट्रेन संख्या 26504 सोमवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन सुबह 5:00 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होकर 5:55 बजे सीतापुर, 7:10 बजे शाहजहांपुर, 8:08 बजे बरेली, 9:27 बजे मुरादाबाद, 10:45 बजे नजीबाबाद, 11:40 बजे रुड़की होते हुए 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। इससे लखनऊ से सहारनपुर के बीच यात्रा का समय लगभग साढ़े सात घंटे का रह जाएगा।

वापसी में रात 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी वंदे भारत
वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 26503 वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3:00 बजे सहारनपुर से रवाना होगी। यह 3:45 बजे रुड़की, 4:40 बजे नजीबाबाद, 6:10 बजे मुरादाबाद, 7:33 बजे बरेली, 8:38 बजे शाहजहांपुर, 9:50 बजे सीतापुर पहुंचते हुए रात 11:00 बजे लखनऊ जंक्शन लौटेगी। यह सेवा भी सोमवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। इससे यात्रियों को सुबह-शाम दोनों दिशाओं में यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी।

यूपी में तेजी से बढ़ रहा वंदे भारत का नेटवर्क
उत्तर प्रदेश वह राज्य है जहां देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (दिल्ली-वाराणसी) शुरू की गई थी। अब प्रदेश के कई प्रमुख शहर लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा और मेरठ इस नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। नई लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने के बाद यात्रियों को उत्तर भारत के धार्मिक, औद्योगिक और व्यापारिक शहरों के बीच और भी तेज व आरामदायक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। यह ट्रेन न सिर्फ यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाएगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और पर्यटन विकास को भी गति देगी।

‘आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता
ट्रेन के उद्घाटन से पहले लखनऊ मंडल के विभिन्न स्कूलों में ‘आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर पेंटिंग और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। लखनऊ के एम.एल.एम. इंटर कॉलेज, बाल विद्या मंदिर, बीडी कॉन्वेंट, टी.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज और लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार कलाकृतियां बनाईं। वहीं, सीतापुर के रीजेंसी पब्लिक स्कूल, सैक्रेड हार्ट हायर सेकेंडरी स्कूल और सुमित्रा पब्लिक इंटर कॉलेज के बच्चों ने भी अपनी रचनात्मकता से सभी का दिल जीत लिया। यह आयोजन प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रतीक बना।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved