नेहा राठौर केस पर पूरे देश की नजर,
हाईकोर्ट में आज सुनवाई, जानें पूरा मामला
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Neha Rathore FIR Case: लोकगायिका नेहा राठौर की याचिका पर आज 12 मई को सुनवाई होनी है। बता दें कि यह सुनवाई लखनऊ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में होगी। यह बेंच न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति बीआर सिंह की है। नेहा राठौर ने हाल ही में एक याचिका दायर की थी। उन्होंने लखनऊ में दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की। यह याचिका 7 मई को दाखिल की गई थी। अदालत ने प्राथमिक सुनवाई के बाद अगली तारीख 12 मई तय की।
क्यों हुई FIR?
दरअसल, FIR हजरतगंज थाने में दर्ज हुई थी। शिकायत अभय प्रताप सिंह नाम के कवि ने की थी। FIR में कहा गया है कि नेहा ने 22 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। यह पोस्ट पहलगाम आतंकी हमले के बाद की गई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह पोस्ट दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाली थी। FIR में नेहा पर देश की छवि खराब करने का आरोप भी है। कहा गया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसे विचार रखे जो देश की एकता को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं शिकायत में यह भी कहा गया है कि नेहा की पोस्ट को पाकिस्तान की मीडिया ने उठाया। उनका दावा है कि इस पोस्ट का इस्तेमाल भारत विरोधी प्रोपेगैंडा में किया गया।
नेहा राठौर का जवाब
FIR के बाद नेहा राठौर ने फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला। उन्होंने सरकार से तीखा सवाल पूछा। उन्होंने कहा पहलगाम हमले के बाद सरकार ने क्या किया। फिर बोलीं मेरे खिलाफ FIR कर दी हिम्मत है तो आतंकवादियों के सिर वापस लाओ। नेहा का कहना है कि उन्होंने कोई गलत बात नहीं की। उन्होंने सवाल पूछे और यह उनका हक है। अब पूरा मामला हाईकोर्ट में है। 12 मई को अगली सुनवाई होगी। कोर्ट तय करेगा कि FIR रद्द होगी या नहीं। नेहा के समर्थन और विरोध में सोशल मीडिया पर बहस जारी है। सबकी नजर अब अदालत के फैसले पर टिकी है।