Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

30 मई को कानपुर आएंगे पीएम मोदी, करेंगे मेट्रो का उद्घाटन लेकिन नहीं करेंगे सफर, भाजपा कार्यकर्ता जनसभा में जातीय जनगणना पर जताएंगे आभार

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Prime Minister Narendra Modi: कानपुर में 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित दौरा पूरे शहर की नजरों में है। इस दिन प्रधानमंत्री दो बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। एक तो सीएसए ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और दूसरा कानपुर मेट्रो के अंडरग्राउंड सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री जनसभा स्थल से ही बटन दबाकर मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर शहर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सुरक्षा से लेकर व्यवस्था तक हर पहलू पर जिला प्रशासन और बीजेपी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

यूपी मेट्रो ने पीएम को मेट्रो यात्रा का भेजा प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने प्रधानमंत्री को उसी दिन मेट्रो ट्रेन में यात्रा कराने का प्रस्ताव भेजा है। जिला प्रशासन ने इस पर जानकारी भी मांगी है। मेट्रो का अंडरग्राउंड रूट चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक तैयार किया गया है। इसमें पांच स्टेशन शामिल हैं, चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और कानपुर सेंट्रल। इन स्टेशनों के जरिए मेट्रो सेवा जल्द आम लोगों के लिए शुरू की जाएगी।

प्रधानमंत्री 50 हजार लोगों को करेंगे संबोधित
जनसभा की बात करें तो प्रधानमंत्री करीब 50 हजार लोगों को संबोधित करेंगे। इसके लिए सीएसए ग्राउंड में तीन बड़े हैंगर लगाए जा रहे हैं और 30 ब्लॉक में बैठने की व्यवस्था की जा रही है। जनसभा में अलग-अलग बीजेपी मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी-अपनी खास पहचान के साथ पहुंचेंगे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पगड़ी पहनकर आएंगे और पिछड़ा मोर्चा जातीय जनगणना को लेकर पोस्टरों के ज़रिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देगा।

जनसभा स्थल पर बनाए जाएंगे सेना सम्मान के शौर्य द्वार
सेना के सम्मान में जनसभा स्थल तक जाने वाले रास्तों पर शौर्य द्वार बनाए जा रहे हैं। इन तोरण द्वारों का उद्देश्य भारतीय सेना के सम्मान को दर्शाना है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसकी ज़िम्मेदारी दी गई है। साथ ही पूर्व सैनिकों को भी इस सभा में आमंत्रित किया गया है ताकि उन्हें विशेष सम्मान दिया जा सके। 27 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्य सचिव इस सारी तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved