Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

प्रधानमंत्री मोदी का कानपुर में 8वां दौरा, 47,574 करोड़ के बड़े प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन, मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदीबेन भी रहेंगी मौजूद

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर का दौरा करेंगे। यह उनका यूपी में डेढ़ महीने के भीतर दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 11 अप्रैल को वाराणसी गए थे। इस बार मोदी कानपुर के तीन बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे, जिनमें अंडरग्राउंड मेट्रो, पनकी थर्मल पावर प्लांट और नियवेली पावर प्लांट शामिल हैं। कुल मिलाकर ये 47,574 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट हैं। प्रधानमंत्री करीब 2 घंटे 15 मिनट कानपुर में रहेंगे और चकेरी एयरपोर्ट पर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां लगभग 50 हजार लोग जुटेंगे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई वीआईपी शामिल
प्रधानमंत्री मोदी की इस जनसभा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री, अन्य मंत्री और कई वीआईपी शामिल होंगे। कोविड जांच के बाद ही सभी मेहमान प्रधानमंत्री से मिल सकेंगे। कानपुर में पहले भी 28 दिसंबर, 2021 को प्रधानमंत्री ने मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन किया था, लेकिन अब वे अंडरग्राउंड मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।

31 मई से मेट्रो में शुरू होगी यात्रियों की सुविधा
कानपुर में अब मेट्रो के कुल 14 स्टेशन हो गए हैं। 31 मई से इस मेट्रो पर यात्रियों को सफर की सुविधा मिलेगी। इस मेट्रो ट्रेन की पहली सवारी स्कूल के बच्चों की होगी। पनकी में केंद्र सरकार द्वारा 5816 करोड़ रुपए की लागत से नया 660 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट बनाया गया है। वहीं घाटमपुर के नियवेली में 1980 मेगावाट क्षमता वाला पावर प्लांट तैयार हुआ है, जिसमें से प्रधानमंत्री पहली यूनिट का लोकार्पण करेंगे। इससे यूपी को सस्ती बिजली मिलेगी और लगभग 1.20 करोड़ घरों में बिजली पहुंचेगी।

आठवीं बार आएंगे कानपुर में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी अब तक आठ बार कानपुर आ चुके हैं। उनका आखिरी दौरा 4 मई 2024 को लोकसभा चुनाव के दौरान हुआ था। इस बार भी उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। जनसभा स्थल पर तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चकेरी एयरपोर्ट के आसपास 5 हेलीपैड बनाए गए हैं और भारी वाहनों के लिए 16 घंटे का डायवर्जन लागू किया गया है। कई जिलों से भारी वाहनों का भी प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ताकि सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved