Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

दो दिल...और एक दर्दनाक फैसला, मां की ममता पर भारी पड़ गई 2 साल की जान-पहचान

1 months ago
Written By: STATE DESK

Prayagraj Couple Suicide: "मैंने बेटे को लाड़-प्यार से पाला, पर वो एक लड़की के लिए मुझे छोड़ गया।" यह कहते हुए सौरभ की मां सुनैना देवी फूट-फूटकर रो पड़ीं। प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में दिल को झकझोर देने वाली यह घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय सौरभ यादव और उसकी प्रेमिक कोमल ने हाथ में हाथ डालकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। 

दो साल का रिश्ते का दर्दनाक अंत
कल्याणपुर गांव निवासी सौरभ और कोमल पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों साथ पढ़ते थे और गहरी दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। हालांकि, घरवालों को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था। मां सुनैना देवी ने कहा कि बेटे ने कोमल के बारे में बताया था। तब समझाया था कि पढ़ाई पूरी करो, फिर जो कहोगे, वही होगा। लेकिन बेटे ने मौत को चुना।

बागवानी में खोया रहता था सौरभ
इस बाबत मृतक की माँ सुनैना देवी ने बताया कि सौरभ को बागवानी का बहुत शौक था। वह कॉलेज से लौटकर खेत में घंटों फूलों के पौधों के बीच बिताता था। वह पौधों से बात करता और सपने बुनता था। पिता बृजमोहन यादव ने कहा, "मैं चाहता था कि बेटा अधिकारी बने, लेकिन अब वह कभी लौटकर नहीं आएगा।"

पढ़ाई में होनहार थी कोमल
मामले पर जानकारी देते हुए मृतका कोमल के फूफा पुष्पराज पटेल ने बताया कि वह पिछले तीन साल से उनके साथ रह रही थी और हाल ही में 10वीं की परीक्षा दी थी। कॉलेज में तीसरी रैंक आई थी। उन्होंने कहा, "अगर उसने एक बार भी अपने प्यार के बारे में बताया होता, तो उसे कभी अपने से दूर नहीं होने देता।"

साथ बैठते थे, पर कभी कुछ साझा नहीं किया
कॉलेज के छात्रों के अनुसार, सौरभ और कोमल एक ही क्लास में पढ़ते थे। दोनों पढ़ाई में तेज थे और अक्सर साथ बैठते थे, लेकिन अपनी निजी बातें कभी किसी से साझा नहीं करते थे। जिसकी वजह से उन्हें कभी इनके बीच चल रहे संबंधों का पता नहीं चला। 

पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की जानकारी देते हुए शंकरगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि रेलवे ट्रैक से दोनों के शव मिले। पोस्टमॉर्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। परिवारों की मानें तो दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अनुमति न मिलने से आहत होकर उन्होंने जान दे दी।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved