Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

शेर के मुंह से शिकार नहीं, STF के हाथ से आरोपी छिन ले गईं महिलाएं, अधिकारियों के कॉलर पकड़े और धक्का-मुक्की भी की, बैरंग लौटी टीम

1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

Accused freed from STF: आपने शेर के मुंह से शिकार छीनने की कहानियां तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन प्रयागराज में महिलाओं ने STF के मुंह से उनका 'शिकार' यानी एक आरोपी को छीन लिया। मामला बीते बुधवार का है, जब STF दबिश देकर एक बदमाश को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही STF की टीम आरोपी को गाड़ी में बैठा रही थी, वहां पहुंची महिलाओं ने टीम को घेर लिया और बलपूर्वक आरोपी को छुड़ा ले गईं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिलाओं ने कॉलर पकड़े, वारंट मांगा
मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कुंभ नगरी प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के जमखुरी गांव का है, जहां STF की टीम बुधवार रात एक किडनैपिंग और लूट के आरोपी इमरान को गिरफ्तार करने पहुंची थी। टीम ने जैसे ही आरोपी को पकड़ा, वहां की महिलाएं उग्र हो गईं। STF टीम जब आरोपी को गाड़ी में बैठाने लगी, तो महिलाओं ने टीम को घेर लिया और बहस करने लगीं। इस दौरान महिलाओं ने टीम के कॉलर पकड़ लिए और वारंट दिखाने की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं। इसी दौरान टीम के साथ धक्का-मुक्की भी हुई और महिलाएं आरोपी इमरान को छुड़ाकर ले गईं। इसके बाद STF ने थाने में तस्करा (घटना विवरण) दर्ज कराया।

अपहरण और लूट की वारदात से जुड़ा है मामला
सूत्रों के अनुसार, मामला एक लूट और अपहरण की वारदात से जुड़ा है। STF की टीम हाल ही में प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर एक ट्रक चालक के अपहरण और ट्रक लूट की जांच कर रही थी। उन्हें सूचना मिली थी कि इस केस का मुख्य आरोपी इमरान अपने घर पर है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए STF की टीम देर रात दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से 11 जवानों के साथ दबिश देने पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपी इमरान इंटरमीडिएट तक पढ़ा है, उसकी शादी हो चुकी है लेकिन बच्चे नहीं हैं।

क्या कहता है वायरल वीडियो?
इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला STF जवान का कॉलर पकड़कर खड़ी है और आसपास 10-15 लोग मौजूद हैं। महिला STF जवान से आईकार्ड दिखाने की मांग करती है। जवान उंगली दिखाते हुए कहता है - "मैं STF से हूं।" यह सुनकर महिला भड़क जाती है और जवान को पीछे हटने के लिए कहती है। जवान शांत रहने की बात करता है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण हो जाता है।

एक युवक पूछता है – “वारंट है कि नहीं?” इस पर STF जवान जवाब देता है – “सब कुछ है, भइया।” जवानों द्वारा समझाने के बावजूद महिलाएं मानने को तैयार नहीं होतीं। भीड़ की नाराजगी बढ़ती देख STF जवान गाड़ी में बैठने लगते हैं। तभी एक महिला चिल्लाती है – “मुंह छिपाकर मत भागो, वीडियो बनाओ और वायरल करो। गाड़ी का नंबर भी फोटो में लो।”

घटना के दौरान जब एक युवक वीडियो बना रहा होता है, तभी एक STF जवान उसका मोबाइल छीन लेता है। युवक बार-बार कहता है – “मेरा मोबाइल वापस दो।” लेकिन इसी दौरान STF की गाड़ी स्टार्ट हो जाती है और जवान मौके से रवाना हो जाते हैं। जैसे ही गाड़ी चलती है, भीड़ पीछे-पीछे दौड़ती नजर आती है। कुछ लोग वीडियो बना रहे होते हैं, तो कुछ लोग गाड़ी के नंबर की फोटो ले रहे होते हैं। 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved