Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

प्रयागराज शिक्षा निदेशालय में भीषण आग: 5000 से ज्यादा फाइलें राख, अखिलेश यादव बोले इसकी जांच होनी चाहिए

2 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News : प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय के मुख्यालय में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इस आग ने दो महत्वपूर्ण कमरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें रखी 5000 से अधिक फाइलें जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गईं। घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। हालांकि, फायर फाइटर्स को आग बुझाने के दौरान करंट का झटका भी लगा, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना सुबह करीब 8 बजे हुई और फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारी आरके चौरसिया ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर के कमरा नंबर 14 और 15 में लगी थी। इन दोनों कमरों में प्रदेश के 9 मंडलों के एडेड स्कूलों से जुड़ी अहम फाइलें रखी थीं। इनमें शिक्षक भर्ती, स्कूलों के रजिस्ट्रेशन, ट्रांसफर, वित्तीय लेनदेन और फर्जी भर्ती से जुड़ी फाइलें शामिल थीं।

25 अप्रैल को भी हुआ था शॉर्ट सर्किट
शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 25 अप्रैल को भी इसी स्थान पर शॉर्ट सर्किट हुआ था, लेकिन तब कोई फाइलें नहीं जली हुई थी। अधिकारियों ने इस घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र तिवारी ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, गार्ड कमलेश यादव ने बताया कि वह सुबह 7:15 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे और रात में सभी लाइटें बुझा दी थीं। उन्होंने किसी भी तरह के धुएं या जलने की बदबू का अनुभव नहीं किया। 8:15 बजे उन्हें दूसरे गार्ड से आग की सूचना मिली, जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंचे।

अखिलेश यादव ने घटना पर उच्चस्तरीय की जांच मांग
इस घटना में सबसे बड़ी चिंता यह है कि जलने वाली फाइलों में फर्जी शिक्षक भर्ती से जुड़ी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ भी थे। इसमें एक मामला आजमगढ़ के नाहरपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में फर्जी डॉक्यूमेंट पर शिक्षक की नियुक्ति का था। बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना संदेहास्पद है। इसके लिए उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता है।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved