रात 3 बजे भक्तों के बीच निकले प्रेमानंद महाराज,
स्वास्थ्य में हो रहा चमत्कारी सुधार
12 days ago Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य अब धीरे-धीरे सुधर रहा है और भक्तों को उनकी दर्शन की खुशी मिलने लगी है। पिछले कुछ दिनों से महाराज अपनी पदयात्रा बंद कर चुके थे, क्योंकि स्वास्थ्य ठीक नहीं था। यह बात भक्तों के लिए चिंता का कारण बनी थी। हालाँकि, अब धीरे-धीरे उनकी दैनिक दिनचर्या में बदलाव आ रहा है और वह अपने आश्रम से बाहर आकर भक्तों को दर्शन देने लगे हैं। पिछले तीन-चार दिन से भक्तों को उनकी झलक देखने का मौका मिल रहा है।
छोटी पदयात्रा के माध्यम से दर्शन पहले प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा लगभग 2 किलोमीटर लंबी होती थी, लेकिन अब उनकी यात्रा 100 मीटर तक ही सीमित है। 12 अक्टूबर को उन्होंने अपनी मिनी पदयात्रा की और आश्रम से बाहर आकर परिक्रमा मार्ग तक भक्तों को दर्शन दिए। इस छोटा सफर भी भक्तों के लिए खुशी और राहत लेकर आया।
भक्तों की भीड़ और स्वागत 13 अक्टूबर को महाराज रात्रि 3 बजे के करीब अपने आश्रम से बाहर आए। परिक्रमा मार्ग तक पहुंचने पर हजारों की संख्या में भक्तों ने उन्हें देखा और स्वागत किया। भक्तों ने राधा के जयकारे लगाए और हर कोई दर्शन के लिए कतार में खड़ा रहा। श्रद्धालुओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
भक्तों में खुशी और राहत की लहर प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में सुधार देखकर भक्तों ने राहत की सांस ली। उनका कहना है कि श्रीजी की कृपा उनके ऊपर है। अब भक्तों की उम्मीद है कि महाराज जल्द ही पुरानी लंबी पदयात्रा में दर्शन देंगे और उनका स्वास्थ्य पूर्ण रूप से ठीक हो जाएगा।