Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

अयोध्या में प्रथम तल पर स्थापित हुआ भव्य राम दरबार, CM योगी ने कहा- ये अवसर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की नूतन अभिव्यक्ति

4 days ago
Written By: STATE DESK

Ram Darbar Consecration:  अयोध्या में श्रीराम मंदिर का एक और ऐतिहासिक अध्याय मंगलवार को जुड़ गया, जब भगवान श्रीराम के राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में सम्पन्न हुई। यह दिव्य अनुष्ठान सुबह 11:25 बजे से 11:40 बजे तक चला, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधिवत पूजा-अर्चना कर इस पावन क्षण के साक्षी बने। इस समारोह में सूरत के हीरा कारोबारी मुकेश पटेल ने बेशकीमती आभूषणों का दान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर इस अवसर को 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की नूतन अभिव्यक्ति करार दिया है।

प्रथम तल पर सजा दरबार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामलला के गर्भगृह के ठीक ऊपर, मंदिर के प्रथम तल पर भव्य राम दरबार की स्थापना की गई है। इस दरबार में प्रभु श्रीराम, माता सीता, भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमानजी की मूर्तियां एक साथ विराजमान हैं। ये मूर्तियां जयपुर में मकराना के श्वेत संगमरमर से बनवाई गई हैं, जो दिव्यता और शांति का प्रतीक हैं। भगवान श्रीराम और माता सीता सिंहासन पर विराजमान हैं, जबकि भरत और हनुमान प्रभु श्रीराम के चरणों के समीप स्थान लिए हुए हैं।

हीरा कारोबारी ने दान किए बेशकीमती आभूषण
वहीं, इस राम दरबार की अलौकिक छवि को और अधिक भव्य बनाने के लिए सूरत के हीरा कारोबारी मुकेश पटेल ने बेशकीमती आभूषणों का दान किया है। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश नेवादिया ने बताया कि इन आभूषणों में 1000 कैरेट के हीरे, 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना और 300 कैरेट रुबी का प्रयोग किया गया है। इन रत्नों और धातुओं से कुल 11 मुकुट, गले के हार, कानों के कुंडल, माथे का तिलक और चारों भाइयों के लिए धनुष-बाण तैयार किए गए हैं। साथ ही चार तुणीर, तीन गदा और चंवर भी बनवाए गए हैं।

इन दिव्य आभूषणों को चार्टर्ड प्लेन के माध्यम से विशेष रूप से अयोध्या लाया गया और आज इन्हें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट को विधिपूर्वक समर्पित किया गया। कारोबारी मुकेश पटेल द्वारा 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रदान किए गए मुकुट को रामलला ने धारण किया था। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी, संत महात्मा और श्रद्धालुओं सहित कुल 350 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया था।

CM ने X पर किया पोस्ट
वहीं, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट करते हुए कहा कि, "प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्रीराम दरबार सहित अष्ट देवालयों में पवित्र देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह पावन अवसर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की नूतन अभिव्यक्ति है।"

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved