Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

रामलला के दर्शन का समय हुआ कम, मंदिर का कपाट अब एक घंटे तक रहेगा बंद… जानें नई टाइमिंग

2 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News:  शीत ऋतु के आगमन के साथ अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन समय में बदलाव किया गया है। अब श्रद्धालु सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। पहले दर्शन का समय सुबह 6:30 बजे से शुरू होता था, जिसे अब आधे घंटे आगे बढ़ा दिया गया है। इसी तरह रात में भी दर्शन का समय थोड़ा घटाया गया है। यह बदलाव ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने किया है। नई समय सारिणी आज से लागू हो गई है।

अब बदले आरती और भोग के समय
ट्रस्ट की ओर से जारी नए शेड्यूल के अनुसार, रामलला की मंगला आरती जो पहले सुबह 4 बजे होती थी, अब 4:30 बजे होगी। इसी तरह श्रृंगार आरती का समय भी बदल दिया गया है। अब यह सुबह 6 बजे के बजाय 6:30 बजे होगी। पहले जहां दर्शन सुबह 6:30 बजे शुरू होते थे, अब भक्तों के लिए कपाट सुबह 7 बजे खुलेंगे। दोपहर में 12 बजे भोग आरती होगी और 12:30 बजे से 1 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। इसके बाद 1 बजे से फिर से दर्शन शुरू होंगे।

रात 9:15 बजे तक होंगे दर्शन, 9:30 पर बंद होंगे कपाट
ट्रस्ट के अनुसार, रात 9 बजे D-1 मार्ग से प्रवेश बंद कर दिया जाएगा और 9:15 बजे तक दर्शन समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद 9:30 बजे शयन आरती के साथ रामलला के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। D-1 वह मुख्य प्रवेश मार्ग है, जिससे आम श्रद्धालु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रवेश करते हैं। इसे जन्मभूमि पथ भी कहा जाता है।

D-1 से D-4 तक मार्गों की व्यवस्था
अयोध्या में मंदिर परिसर तक पहुंचने के लिए चार मुख्य मार्ग तय किए गए हैं। D-1, D-2, D-3 और D-4। इनमें D-1 आम भक्तों के लिए रास्ता है, जबकि बाकी तीन मार्गों का उपयोग विशेष मेहमानों, वीआईपी दर्शन और सेवा कार्यों के लिए किया जाता है। ट्रस्ट ने बताया कि यह व्यवस्था सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखकर की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और रामलला के दर्शन सुचारू रूप से हो सकें।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved