Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

MP प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई तय, 8 जून को लखनऊ में होगी रिंग सेरेमनी

8 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

Rinku Singh Engagement:  जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ के सेवन स्टार होटल में होगी, जबकि शादी 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में आयोजित की जाएगी। इस शादी की जानकारी प्रिया के पिता और विधायक तूफानी सरोज ने दी है। उन्होंने बताया कि रिंग सेरेमनी में दोनों परिवार के करीबी लोग शामिल होंगे, जबकि शादी में राजनेता, फिल्मी सितारे और उद्योगपति भी आमंत्रित किए जाएंगे। यह शादी पूरी तरह पारंपरिक तरीके से मनाई जाएगी।

सगाई में शामिल होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े सितारे
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई की खबर जनवरी 2025 में सामने आई थी, जिसे प्रिया के पिता ने भी पुष्टि की थी। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े नाम जैसे गौतम गंभीर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और अभिषेक नायर सहित कई अन्य क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं। रिंकू सिंह इस अवसर पर स्टाइलिश कोट-पैंट पहनेंगे, जिसे अलीगढ़ के एक नामी दर्जी ने सिलवाया है। सगाई से पहले रिंकू सिंह ने कैंची धाम में आशीर्वाद भी लिया।

IPL 2023 के बाद रिंकू और प्रिया की हुई पहली मुलाकात
रिंकू और प्रिया की मुलाकात लगभग दो साल पहले हुई थी। IPL 2023 में रिंकू की शानदार बल्लेबाजी के बाद उनकी नजदीकियां बढ़ीं और एक क्रिकेटर की शादी में दोनों पहली बार मिले। उस क्रिकेटर की पत्नी, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं, उन्होंने दोनों का परिचय कराया था। प्रिया सरोज ने भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है और पढ़ाई के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी।

प्रिया ने फाइनल किया रिंकू का साढ़े तीन करोड़ का बंगला
रिंकू सिंह के अलीगढ़ में स्थित साढ़े तीन करोड़ रुपये के बंगले को भी प्रिया ने ही फाइनल किया था। बंगले में छह बेडरूम, एक बड़ा मंदिर और स्विमिंग पूल है। यहां रिंकू के वह बैट भी रखा गया है जिससे उन्होंने IPL में 6 छक्के लगाए थे। प्रिया वाराणसी के पिंडरा तहसील की करखियांव की रहने वाली हैं। महज 25 साल की उम्र में उन्होंने भाजपा के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा सीट जीती थी। उनके पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर से तीन बार सांसद रह चुके हैं।

रिंकू के पिता करते थे सिलेंडर डिलीवरी
रिंकू सिंह का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे और रिंकू समेत पांचों भाई मिलकर परिवार की मदद करते थे। उन्होंने अपनी क्रिकेट की शुरुआत छोटे टूर्नामेंट्स और सरकारी स्टेडियम में की थी। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उनकी मां ने उन्हें सपोर्ट किया। रिंकू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 30 टी-20 मैच खेले हैं और तीन फिफ्टी भी बनाई हैं।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved