आधी रात को चुड़ैल ने घेरा प्रेमानंद महाराज को, दुल्हन समझ बैठे संत,
उन्होंने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Sant Premanand Maharaj: संत प्रेमानंद महाराज आजकल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। लोग उन्हें इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वे मुश्किल से मुश्किल सवालों का जवाब बड़े आसान तरीके से देते हैं। सिर्फ यही नहीं, बल्कि वे अपनी जिंदगी के कई दिलचस्प किस्से भी सुनाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा किस्सा साझा किया, जब आधी रात के बाद उनका सामना एक चुड़ैल से हो गया था। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने हिम्मत दिखाकर उस चुड़ैल से अपना पीछा छुड़ाया।
आधी रात हुआ अजीब सामना
प्रेमानंद महाराज ने बताया कि यह घटना तब की है, जब वे रात करीब 2-3 बजे कमंडल लेकर शौच के लिए बाहर निकले थे। रास्ते में अचानक उन्हें एक नई-नवेली दुल्हन दिखाई दी। उस समय गांव में शौच के लिए पुरुष और महिलाओं के अलग-अलग स्थान होते थे। ऐसे में वहां दुल्हन का होना उन्हें अजीब लगा।
बार-बार सामने आ रही थी दुल्हन
पहले तो महाराज ने सोचा कि शायद नई दुल्हन को यह जानकारी नहीं है कि पुरुषों और महिलाओं की जगहें अलग-अलग होती हैं। लेकिन जब वे आगे बढ़े तो वही दुल्हन फिर उनके सामने आ गई। यह देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ, क्योंकि इतनी जल्दी वह उनके आगे कैसे पहुंच सकती थी। उन्होंने खुद को समझाया कि शायद वह दौड़कर वहां पहुंच गई होगी।
घूंघट निकालते ही बढ़ गया शक
महाराज ने बताया कि दुल्हन बार-बार उनकी तरफ देख रही थी और फिर घूंघट निकाल लेती थी। जब वे रुक जाते, तो वह भी रुक जाती। और जब वे आगे बढ़ते, तो वह भी उनके साथ आगे बढ़ती। धीरे-धीरे गांव पीछे छूट गया और यह घटना उन्हें और डराने लगी।
भगवान का नाम लेकर बचाए जान
आखिरकार संत प्रेमानंद महाराज ने हिम्मत जुटाकर उस महिला से पूछा, कौन हो तुम इसके जवाब में उसने बस घूंघट निकाल लिया। तभी महाराज को एहसास हुआ कि मामला ठीक नहीं है। उन्होंने तुरंत कमंडल का पानी नीचे गिराया और भगवान का नाम जपते हुए वहां से आगे बढ़ गए। जब कुछ देर बाद वे लौटकर आए, तो वहां कुछ भी नहीं था।