Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

सतारा केस में नया मोड़, डॉक्टर की आत्महत्या के बाद अब खुद पर उठे सवाल, टेकी और पुलिस अफसर गिरफ्तार

2 months ago
Written By: Aniket Prajapati

महाराष्ट्र के सतारा में महिला डॉक्टर की आत्महत्या और कथित रेप केस ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को एक टेक इंजीनियर और एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। हालांकि, अब जांच की दिशा पूरी तरह बदलती दिख रही है। गिरफ्तार टेकी ने जो खुलासे किए हैं, उसने न सिर्फ पुलिस को चौंका दिया है बल्कि सवालों के घेरे में खुद वह डॉक्टर भी आ गई हैं, जिन्होंने आत्महत्या की थी।

हथेली पर लिखे दो नामों से शुरू हुई थी जांच
यह मामला फलटण उपजिला अस्पताल में तैनात एक 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की आत्महत्या से जुड़ा है। डॉक्टर का शव उसके कमरे में मिला था। आत्महत्या से पहले उसने अपनी हथेली पर दो नाम लिखे थे, एक स्थानीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर का और दूसरा उसके मकान मालिक के बेटे का, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इन्हीं नामों के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (बलात्कार) और 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया था।

आरोपी टेकी ने किया बड़ा खुलासा “डॉक्टर खुद कर रही थीं परेशान”
पुलिस की जांच के बीच अब गिरफ्तार टेकी के परिवार ने पूरी कहानी का दूसरा पहलू सामने रखा है। परिवार का कहना है कि डॉक्टर पिछले एक साल से उनके घर में किराए पर रहती थीं और हर महीने 4,000 रुपये किराया देती थीं। आरोपी के भाई ने बताया कि मीडिया में यह खबरें गलत हैं कि उसे पुणे के फार्महाउस से पकड़ा गया। उनके अनुसार, “वह खुद ही फलटण स्थित अपने घर से सरेंडर हुआ था। हमने ही पुलिस को बुलाया था।” परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर पिछले कुछ महीनों से लगातार आरोपी को फोन कर रही थीं और उसे परेशान कर रही थीं। उनके पास कॉल रिकॉर्ड्स और सोशल मीडिया चैट्स मौजूद हैं, जो पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

डॉक्टर ने शादी का प्रस्ताव दिया था, टेकी ने ठुकराया
आरोपी टेकी की बहन के मुताबिक, “पिछले महीने जब मेरा भाई डेंगू से बीमार था, तब उसी डॉक्टर ने उसका इलाज किया। यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। करीब 15 दिन पहले डॉक्टर ने मेरे भाई को शादी का प्रस्ताव दिया, लेकिन उसने साफ मना कर दिया।” परिवार का कहना है कि दीवाली के समय डॉक्टर काफी तनाव में थीं, लेकिन सभी ने सोचा कि यह सिर्फ काम का दबाव है।

पुलिस को मिले चौंकाने वाले चैट और कॉल रिकॉर्ड
पुलिस को अब कई चैट्स और कॉल रिकॉर्ड मिले हैं, जिनसे इस केस का रुख बदल सकता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डॉक्टर ने कई बार भावनात्मक उलझन और तनाव की बात की थी। टेकी का दावा है कि डॉक्टर उस पर शादी और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रही थीं, और जब उसने इनकार किया तो डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “डॉक्टर की हथेली पर लिखे नामों से जांच शुरू हुई थी, लेकिन अब तकनीकी सबूतों से साफ हो रहा है कि यह एकतरफा भावनात्मक रिश्ता भी हो सकता है।”

एसपी बोले – हर एंगल से जांच होगी
सतारा एसपी तुषार दोशी ने बताया कि टेकी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है, जबकि पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने देर रात फलटण ग्रामीण थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने कहा, “डॉक्टर की शिकायत पहले दर्ज नहीं थी। अब हम मोबाइल रिकॉर्ड, चैट्स और अन्य सबूतों की तकनीकी जांच कर रहे हैं।” एसपी दोशी ने आगे कहा, “यह एक संवेदनशील मामला है। महिला की आत्महत्या हुई है, इसलिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। संभव है कि डॉक्टर के आरोपों में कुछ सच्चाई हो, लेकिन यह भी जांचना जरूरी है कि क्या इसमें ब्लैकमेल या भावनात्मक दबाव जैसी कोई बात शामिल थी।”

समाज में चर्चा, जांच पर सबकी नजर
यह केस अब महाराष्ट्र भर में चर्चा का विषय बन गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या वाकई डॉक्टर किसी निजी तनाव से गुजर रही थीं या फिर यह मामला व्यक्तिगत संबंधों में खटास का परिणाम था। पुलिस ने कहा है कि सच्चाई तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही सामने आएगी

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved