Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

Shahjahanpur News: बहन की शादी से घर लौटने के बजाए पहुंच गए श्मशान, बस ये एक गलती पड़ गई भारी

1 months ago
Written By: STATE DESK

Shahjahanpur Road Accident: शाहजहांपुर के  मदनापुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा जयपाल गांव के पास सोमवार की देर रात करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और ईको कार की आमने-सामने टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार 10 फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े और बाइक में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।

कार के उड़े परखच्चे
घटना में ईको कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बाइक सवार चार युवक सड़क पर तड़प रहे थे, जबकि कार में सवार तीन लोग बुरी तरह से फंसे हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार के शीशे और दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि बाकी को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान चार और लोगों की मौत हो गई।

मौसेरी बहन की शादी से लौट रहे थे युवक
पुलिस के अनुसार बाइक सवार सभी युवक शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के नजरपुर मोहल्ला के रहने वाले थे। रवि अपनी मौसेरी बहन की शादी में कांट गया था, जहां उसे आकाश, दिनेश और अभिषेक मिले। रात में लौटते समय चारों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
यहां रस्ते में कटरा-जलालाबाद मार्ग पर ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक बेकाबू होकर सामने से आ रही ईको कार से टकरा गई। कार में सवार सुधीर (40) और सोनू (18), निवासी बरेली, की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार रवि, आकाश, दिनेश और अभिषेक को गंभीर हालत में मदनापुर सीएचसी भेजा गया, जहां इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई। अभिषेक को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।

परिवारों में मचा कोहराम
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। दिनेश मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मां सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। रवि की मां चंदा देवी बेसुध हैं। रवि महज आठवीं कक्षा का छात्र था। आकाश की मां सावित्री देवी, भाइयों अवनीश, पंकज और विवेक ने बताया कि आकाश बहुत सीधा और मेहनती था। अभिषेक की मौत की खबर सुनकर उसकी मां हमजोली बार-बार बेहोश हो रही हैं। भाई चंद्रपाल, देवराज और जयकाल का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों की मदद से चला राहत कार्य
हादसे के बाद स्थानीय लोग और राहगीर सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved