प्रयागराज में सपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल: गोद में बैठी लड़की, हाथ में शराब,
नेता ने वीडियो को बताया फर्जी, बोले- ये साजिश है
7 days ago
Written By: News Desk
Uttar Pradesh News: प्रयागराज के मेजा इलाके में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में सपा नेता रामसागर उर्फ मुखिया यादव एक युवती के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते नजर आ रहे हैं। युवती शराब की बोतल हाथ में पकड़े हुए है और नेता की गोद में बैठी है। कमरे में मौजूद कुछ अन्य लोग भी शराब पीते दिख रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद्र यादव ने मेजा थाने में केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
सपा नेता की शराब पार्टी का वीडियो आया सामने
वीडियो में दिख रहा नेता रामसागर उर्फ मुखिया यादव मेजा लोहारी का रहने वाला है और सिरसा साधन सहकारी समिति का पूर्व अध्यक्ष भी रह चुका है। बताया जा रहा है कि वीडियो एक बंद कमरे का है जहां डांस और शराब पार्टी चल रही थी। इसमें मुखिया यादव के अलावा 4-5 अन्य लोग भी हैं, जिनमें से दो सपा से जुड़े हुए बताए गए हैं। वहीं वीडियो में 2-3 युवतियां भी दिख रही हैं।
मुखिया यादव ने वीडियो को बताया फर्जी
बता दें कि इस मामले में सपा नेता मुखिया यादव ने अपने वीडियो को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी ही पार्टी के एक विधायक की साजिश है ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके। फिलहाल उनके घर में शादी है, इसलिए वह शिकायत नहीं कर पाए, लेकिन शादी के बाद वह अफसरों को लिखित शिकायत देंगे। मुखिया यादव का सपा से करीब 15 साल का जुड़ाव रहा है। वह पार्टी में जिला सचिव, तहसील उपाध्यक्ष और लोकसभा चुनाव के दौरान प्रभारी रह चुके हैं। साथ ही ठेकेदारी, सड़क निर्माण, बोरिंग और प्रॉपर्टी के कारोबार से भी जुड़े हैं।
10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज
उन पर मेजा थाने में 10 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़, सरकारी काम में बाधा और चुनाव में हंगामा करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसकी हिस्ट्रीशीट भी तैयार की गई है। डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने कहा कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। अगर आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा महिला नेता के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल
इस बीच मैनपुरी में भी एक भाजपा महिला मोर्चा नेता के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत कर बताया कि उसका पति एक महिला के साथ नाजायज संबंध रखता है और उसे प्रताड़ित करता है। इस घटना पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है।