Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

उत्तर प्रदेश में 2 IAS और 8 PCS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपीं

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News:  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार को 2 IAS और 8 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया। राज्य में लगातार प्रशासनिक सुधार और कामकाज को तेज करने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं। सरकार का मानना है कि नए अधिकारियों की तैनाती से विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी और विभागों के बीच तालमेल भी सुधरेगा। हाल के दिनों में सरकार ने IPS अधिकारियों के बड़े स्तर पर किए गए तबादलों के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में यह अहम बदलाव किया है।

IAS अधिकारियों के विभाग बदले
तबादले में सबसे पहले दो IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव रमेश कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भेजा गया है। वहीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात शीलधर सिंह यादव को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से दोनों विभागों में कामकाज और प्रभावी होगा।

8 PCS अधिकारियों का तबादला, कई को नए जिले मिले
PCS अधिकारियों में कई महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं। इटावा के SDM हरी प्रताप सिंह को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रतीक्षारत चल रहे अरविंद कुमार मिश्रा को नोएडा का SDM बनाया गया है। नवनियुक्त अधिकारी विशाल सारस्वत को अंबेडकरनगर में ट्रेनी SDM के रूप में तैनाती मिली है। राजस्व परिषद से संबद्ध 4 PCS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
• स्वाति शुक्ला को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में उपनिदेशक,
• प्रतीत त्रिपाठी को रामपुर का SDM,
• संतोष कुमार ओझा को मिर्जापुर का SDM,
• विवेक राजपूत को रायबरेली का SDM बनाया गया है।

इसके अलावा बदायूं में तैनात प्रियंका को नोएडा SDM (न्यायिक) पद पर भेजा गया है।

एक दिन पहले 23 IPS अधिकारियों को मिली थी पहली पोस्टिंग
इससे ठीक एक दिन पहले सरकार ने 23 IPS अधिकारियों को पहली ज़िला पोस्टिंग दी थी। इनमें 2023 और 2024 बैच के अधिकारी शामिल हैं। इनमें प्रमुख नाम अभय राजेंद्र दागा (आगरा), दिनेश गोदरा (गोरखपुर), अंजना दहिया (बरेली), ईश्वर लाल गुर्जर (प्रयागराज), अंकित बंसल (बिजनौर), बजरंग प्रसाद (मेरठ), मानसी (वाराणसी), दीक्षा भोरिया (गौतमबुद्धनगर) सहित कई और अधिकारी शामिल हैं।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved