Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

वाराणसी से ISI एजेंट तुफैल गिरफ्तार, धार्मिक यात्राओं की आड़ में करता था पाकिस्तान के लिए जासूसी

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे मोहम्मद तुफैल की गिरफ्तारी की। तुफैल धार्मिक यात्राओं की आड़ में देशभर में घूमकर संवेदनशील जगहों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था। वह बाबरी मस्जिद का बदला लेने और शरीयत लागू करने की बातें फैलाता था। तुफैल की नफीसा नाम की पाकिस्तानी महिला से नजदीकियां थीं, जो पाक सैनिक की पत्नी है। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एटीएस और एनआईए मामले की गहराई से जांच कर रही है। 

धार्मिक यात्राओं के बहाने करता था जासूसी
मिली जानकारी के अनुसार तुफैल धार्मिक यात्राओं के बहाने देशभर में घूमता था और पाकिस्तान को भारत के बारे में खुफिया जानकारी भेजा करता था। बता दें कि वह कई पाकिस्तानियों के संपर्क में भी था। वह आतंकी संगठन तहरीक ए लबबैक के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर किया करता था। साथ ही बाबरी मस्जिद का बदला लेने व शरीयत कानून लागू करने के कई मैसेज साझा किया करता था। तुफैल ने काशी के प्रमुख स्थल राजघाट, नमो घाट, ज्ञानवापी, रेलवे स्टेशन। वहीं दिल्ली के कई संवेदनशील स्थलों जैसे लालकिला, जामा मस्जिद, निजामुद्दीन औलिया की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तानी नंबरों पर भेजता था। इसके साथ ही वह पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप के लिंक वाराणसी में शेयर करता था। तकि पाकिस्तान के साथ लोग जुड़ सकें।

गजवा-ए-हिंद का सपना और कट्टर विचारधारा
एटीएस की जांच में पता चला है कि तुफैल खुद को ‘गजवा-ए-हिंद’ का सिपाही मानता था। वह मुस्लिम युवाओं को भड़काने वाले मैसेज भेजता था और शरीयत लागू करने की बात करता था। वह बाबरी मस्जिद का बदला लेने जैसे कट्टरपंथी संदेश भी साझा करता था और व्हाट्सएप के जरिए अपने वीडियो पोस्ट करके और भड़काऊ बातें कर के लोगों को भड़काता था।

पाकिस्तानी मौलानाओं और महिला से संबंध
तुफैल की हैदराबाद की एक मजलिस में पाकिस्तानी मौलानाओं से मुलाकात हुई थी, जिससे उसके पाकिस्तान से संबंध बन गए। एक वॉट्सऐप ग्रुप में उसकी दोस्ती पाकिस्तानी सैनिक की पत्नी नफीसा से हुई। वह नफीसा को भारत की तस्वीरें और सूचनाएं भेजता था। बताया गया कि वह 600 से अधिक पाकिस्तानियों से संपर्क में था।

पाकिस्तान जाने की तैयारी
तुफैल ने पूछताछ में बताया कि अगर पहलगाम हमला न होता तो वह इस बार बकरीद पाकिस्तान में मनाने वाला था। उसने वीजा के लिए दस्तावेज भी बनवा लिए थे।

परिवार से दूरी, मजलिसों में बढ़ता झुकाव
तुफैल अपने नाना के साथ रहता था, क्योंकि उसके पिता ने उसकी मां को तलाक दे दिया था। बचपन से ही वह मजलिसों और धार्मिक तकरीरों में रुचि रखता था। एक साल पहले वह अयोध्या भी गया था और बाबरी मस्जिद से जुड़े लोगों से मिला था।

एटीएस और एनआईए की जांच जारी
एटीएस और एनआईए की टीमें तुफैल से अभी भी पूछताछ कर रही हैं। उसके मोबाइल से डिलीट की गई चैट को रिकवर किया जा रहा है। आशंका है कि तुफैल ने कई गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान भेजी हैं। सुरक्षा एजेंसियां ​​अब इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved