Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

बिना तलाक छोड़ीं 5 बीवियां और अब छठवीं शादी की तैयारी, हरियाणा कांस्टेबल का ये कारनामा चौंका देगा

1 months ago
Written By: STATE DESK

UP Cop Multiple Marriages: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में तैनात एक महिला टीचर ने अपने हेड कांस्टेबल पति पर पेशेवर तरीके से 5 शादियां करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति के परिवार के खिलाफ भी गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसका पति अब तक पांच शादियां कर चुका है और किसी को भी तलाक नहीं दिया। अब वह छठवीं शादी करने की तैयारी में है। विरोध करने पर पति ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसका तीन महीने का गर्भपात हो गया।

पांच शादियों में किसी को नहीं दिया तलाक
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसका पति राहुल कुमार मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बधाई गांव का निवासी है और वर्तमान में हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस हेडक्वार्टर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। महिला ने बताया कि वह खुद बरेली जिले के मीरगंज ब्लॉक के एक गांव में सहायक शिक्षिका के रूप में कार्यरत है। महिला टीचर का आरोप है कि उसकी शादी राहुल से 23 नवंबर 2023 को हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी और उसने राहुल व उसके परिवार को अपने पहले तलाक की जानकारी भी दी थी। मगर राहुल और उसके परिजनों ने केवल एक शादी की बात बताकर उससे शादी की, जबकि सच्चाई यह थी कि राहुल पहले ही निशी (इंचौली), सोनू (नई मंडी मुजफ्फरनगर), मनोरमा देवी और शिवानी से शादी कर चुका था। इनमें से किसी से भी तलाक नहीं लिया गया। वहीं अब छठवीं शादी करने की तैयारी में है।

विरोध करने पर मारपीट, हुआ गर्भपात
महिला का आरोप है कि जब उसे राहुल की पुरानी शादियों की जानकारी मिली और उसने इसका विरोध किया, तो राहुल ने उसके साथ बर्बरता से मारपीट की। इस हमले में उसका तीन माह का गर्भ भी नष्ट हो गया। महिला ने आरोप लगाया है कि राहुल अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था और बरेली स्थित उसके स्कूल तक आकर हंगामा करता था।

सास और जेठ पर भी मुकदमा
पीड़िता ने राहुल की मां सतवीरी और बड़े भाई प्रशांत कुमार पर भी प्रताड़ना और षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया है कि शादी में उसके पिता (एयरफोर्स से सेवानिवृत्त) ने 15 लाख से अधिक रुपये का सामान दिया था। लेकिन शादी के बाद उसकी सास ने सारे जेवर, गिफ्ट और कीमती वस्तुएं अपने कब्जे में ले लीं। यहां तक कि उसकी हर महीने की सैलरी भी ले ली जाती है।

मुजफ्फरनगर की लड़की से अफेयर
महिला का यह भी आरोप है कि राहुल का मुजफ्फरनगर की एक युवती से अफेयर चल रहा है और अब वह उससे छठवीं शादी करने की तैयारी कर रहा है। महिला का कहना है कि राहुल का यह तरीका है -लड़कियों को झांसे में लेकर शादी करना और फिर उन्हें प्रताड़ित करना। वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए कंकरखेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर राहुल कुमार, उसकी मां और भाई के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved