यूपी में अश्लील वीडियो बनाने वाले डॉक्टर ने कहा-अगर मेरी मौत हुई तो उसे हत्या समझो,
पत्नी और ससुराल वालों पर जान लेने की साजिश का लगाया आरोप
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: संत कबीरनगर जिले के खलीलाबाद सीएचसी में तैनात डॉक्टर वरुणेश दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर सनसनी मचा दी है। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी मौत होती है तो वह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या मानी जाए। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी और ससुराल वाले मिलकर उनकी जान लेने की साजिश कर रहे हैं। डॉक्टर वरुणेश का यह वीडियो तीन मिनट लंबा है। इसमें उन्होंने कहा है कि उनके साले ने डीपफेक वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम किया है। उनका आरोप है कि ये वीडियो पोर्न साइट पर बेचे गए हैं। आगे डॉक्टर ने कहा कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है ताकि उनकी नौकरी और संपत्ति पर कब्जा किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी, ससुर, साले और उनके दोस्त उन्हें बार-बार मानसिक रूप से परेशान करते हैं।
डॉक्टर की पत्नी ने खलीलाबाद थाने में कराई शिकायत दर्ज
डॉक्टर की पत्नी ने खलीलाबाद थाने में शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि डॉक्टर वरुणेश खुद को ट्रांसजेंडर बताकर पोर्न वीडियो बनाते हैं और उन्हें ऑनलाइन बेचते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर ने उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की। मंगलवार को पत्नी अपने परिजनों के साथ डॉक्टर के सरकारी आवास पहुंची। पुलिस ने वहां ताला तुड़वाकर जांच की। डॉक्टर का कहना है कि उनके खिलाफ यह सब झूठा प्रचार है।
डॉक्टर ने लगाएं 6 गंभीर आरोप
डॉक्टर ने एक लिखित बयान भी जारी किया है। उसमें उन्होंने छह गंभीर आरोप लगाए हैं:
पत्नी और ससुराल वालों ने घर में घुसकर हमला किया।
झूठे मुकदमे दर्ज कराए।
पिता और मौसी को परेशान किया गया।
सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए।
मौसी पर जानलेवा हमला हुआ।
बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर मारने की कोशिश की गई।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। डॉक्टर के आवास की जांच जारी है। पुलिस ने वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। डॉक्टर को अभी न तो निलंबित किया गया है और न ही हिरासत में लिया गया है। डीएम ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है। एक हफ्ते में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। वहीं डॉक्टर की मां अभी अस्पताल में भर्ती हैं और वे छुट्टी पर हैं।