आई लव मोहम्मद पोस्ट से UP में बवाल, साध्वी प्राची ने दिया बयान..
कहा हिंदुस्तान हिंदुओं का है
1 months ago Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर धार्मिक विवाद गरमाया हुआ है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए आई लव मोहम्मद पोस्ट से शुरू हुआ। कानपुर से शुरू हुआ यह विवाद अब उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना तक फैल चुका है। राज्य के अलग-अलग जिलों में इस पोस्ट के चलते गिरफ्तारी और मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इसी बीच राजनीति भी उभर कर सामने आई है। विवाद को लेकर साध्वी प्राची ने बयान जारी किया और इसे नया जिहाद करार दिया। उनका कहना है कि यूपी सरकार को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए।
साध्वी प्राची का बयान और राजनीति साध्वी प्राची ने कहा, आई लव मोहम्मद नया जिहाद है। हिंदुस्तान हिंदुओं का देश है और इसका बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था। उन्होंने रामलीला और गरबा जैसे कार्यक्रमों में आधार कार्ड दिखाकर एंट्री करने के फैसलों का समर्थन किया। उनका कहना है कि मुस्लिम अगर चाहें तो मस्जिद में गरबा कर सकते हैं, लेकिन अगर गरबा और डांडिया नाइट में अलग धर्म के लोग मिलते हैं, तो यह साजिश हो सकती है। साध्वी प्राची ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के Zen G वाले बयान पर पलटवार भी किया। उन्होंने कहा कि इससे कोई तख्तापलट नहीं होने वाला, क्योंकि तख्तापलट पहले ही 2019 और 2024 में हो चुका है।
विवाद की शुरुआत और फैलाव इस विवाद की शुरुआत कानपुर के रावतपुर के सैयद्द नगर मोहल्ले से सितंबर के पहले सप्ताह में हुई। वहां के कुछ पोस्ट और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इसके बाद मामला उत्तराखंड के काशीपुर तक पहुंचा। वहीं, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी इस विवाद की लहर महसूस की जा रही है।
प्रशासन और समाज पर असर सोशल मीडिया पर फैलते पोस्ट और बयान के चलते कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सतर्कता बरती हुई है। कई जिलों में पुलिस द्वारा लोगों की गिरफ्तारी और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। विवाद ने समाज में भी तनाव और अस्थिरता पैदा कर दी है।