Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

यूपी मेडिकल काउंसिल ने डॉक्टर शाहीन का रजिस्ट्रेशन रद्द, डॉक्टर आरिफ पर भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News:  उत्तर प्रदेश में मेडिकल जगत में बड़ा कदम उठाते हुए यूपी स्टेट मेडिकल काउंसिल ने दिल्ली की डॉक्टर शाहीन का मेडिकल रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह कदम इंडियन मेडिकल काउंसिल (प्रोफेशनल कंडक्ट, एटीकेट एंड एथिक्स) रेगुलेशन-2002 के उल्लंघन के आधार पर उठाया गया है। डॉक्टर शाहीन पर दिल्ली धमाके की साजिश में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। इस कार्रवाई ने पूरे चिकित्सा समुदाय को हैरान कर दिया है। इससे पहले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भी उनकी सदस्यता रद्द कर चुका है, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

डॉक्टर शाहीन पर कड़ी कार्रवाई
कानपुर IMA की पहल पर दिल्ली मुख्यालय ने डॉक्टर शाहीन की सदस्यता खत्म कर दी थी। डॉक्टर शाहीन साल 2006 से 2013 तक कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग में करीब आठ साल लेक्चरर रहीं। बाद में उन्होंने लगभग 15 महीनों तक विभागाध्यक्ष (HOD) की जिम्मेदारी भी संभाली। दिल्ली ब्लास्ट केस में नाम सामने आने के बाद मेडिकल क्षेत्र की कई संस्थाएं अब उनसे दूरी बना रही हैं।

डॉक्टर आरिफ मीर पर भी कार्रवाई के संकेत
इसी मामले में कानपुर कार्डियोलॉजी में तैनात सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर मोहम्मद आरिफ मीर का रजिस्ट्रेशन भी जल्द निरस्त किया जा सकता है। संस्थान प्रशासन ने उन्हें बर्खास्त करने और उनका वेतन रोकने का प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय (DGME) को भेज दिया है। जम्मू-कश्मीर मूल के डॉक्टर आरिफ को नीट-SS 2025 में 1608 रैंक के आधार पर डीएम कार्डियोलॉजी में प्रवेश मिला था। पहले उन्होंने SGPGI लखनऊ में आवेदन किया, लेकिन सीट न मिलने पर दूसरी काउंसलिंग में उन्हें यह सीट आवंटित हुई थी, जो डॉक्टर यासिर के AMU में जाने से खाली हुई थी।

मेडिकल संस्थाओं ने भी हटाए नाम
डॉक्टर शाहीन और डॉक्टर आरिफ दोनों के नाम दिल्ली ब्लास्ट केस में आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और मेडिकल संस्थान लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं। कानपुर मेडिकल कॉलेज ने डॉक्टर शाहीन का नाम अपने बोर्ड से हटा दिया है। वहीं कार्डियोलॉजी विभाग भी डॉक्टर आरिफ के संबंध में अब कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। चिकित्सा जगत के लोग हैरान हैं कि कैसे व्हाइट-कॉलर प्रोफेशन से जुड़े डॉक्टर इस तरह की आतंक-सम्बंधित गतिविधियों में लिप्त पाए गए।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved