उत्तर प्रदेश में अक्टूबर 2025 में छुट्टियों का बंपर धमाका,
दशहरा और दिवाली के साथ मनाएं लंबा वीकेंड
1 months ago Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश के लिए छुट्टियों का महीना बनने जा रहा है। महीने की शुरुआत ही दसहरा और गांधी जयंती से हो रही है, जिसके बाद करवा चौथ, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने में चार रविवार भी शामिल हैं, जिससे सरकारी कर्मचारी, बच्चे और छात्र लंबी छुट्टियों का मजा ले सकेंगे। सरकारी दफ्तर, बैंक और स्कूल इस महीने में कई अवसरों पर बंद रहेंगे। यह महीना त्योहारों और छुट्टियों के लिहाज से खास माना जा रहा है।
अक्टूबर के पहले सप्ताह में छुट्टियां अक्टूबर के पहले सप्ताह में कई छुट्टियां मिल रही हैं। 1 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और विजयदशमी है, इस दिन भी सभी सरकारी दफ्तर, बैंक और स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 3 अक्टूबर रविवार होने के कारण बच्चों और परिवार वालों को एक और दिन आराम का मिलेगा।
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश का ऐलान किया है। सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों में यह छुट्टी लागू रहेगी। हालांकि निजी संस्थानों और कॉरपोरेट ऑफिस पर छुट्टी उनकी अपनी नीतियों के अनुसार होगी।
अक्टूबर में लंबी छुट्टियों का आनंद इस महीने में दशहरा और दिवाली के साथ कई त्योहार आ रहे हैं। करवा चौथ, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे अवसरों पर भी राज्यभर में छुट्टियां मिलेंगी। 4 रविवार भी इस महीने में होने के कारण बच्चों और कर्मचारियों को लंबे वीकेंड का आनंद लेने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेशवासियों के लिए त्योहारों और छुट्टियों का खास महीना बनने जा रहा है।