उत्तर प्रदेश में पति-पत्नी के विवाद ने लिया हिंसक रूप,
पत्नी ने पति पर ब्लेड से किया हमला
2 months ago Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। घटना की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरूआती इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
महिला ने पति पर किया खौफनाक हमला गुन्नौर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी राजू और उनकी पत्नी के बीच देर रात विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में आकर राजू के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लाया गया। वहां शुरूआती इलाज के बाद उसे जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
पति-पत्नी के बीच झगड़े की जानकारी राजू के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहा है। अक्सर उनका मनमुटाव रहता था और इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को अपनी राडार में ले लिया है और मामले की जांच तेज कर दी है।
पुलिस का बयान और जांच थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला गंभीर है और घायल युवक की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद ही मुख्य कारण बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी पत्नी की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।