Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

हापुड़ में STF ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर को दो घंटे की मुठभेड़ में मार गिराया, दो पुलिसकर्मी घायल

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बुधवार रात एक बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें एसटीएफ ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर नवीन कसाना को मार गिराया। यह मुठभेड़ प्रीत विहार कोतवाली क्षेत्र में रात 11 बजे शुरू हुई और लगभग दो घंटे तक चली। पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 14 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान एक दरोगा और सिपाही गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक इंस्पेक्टर और दरोगा बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बाल-बाल बच गए।

आरोपी कसाना कई संगीन मामलों में था वांछित
नवीन कसाना को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसकी बाइक और एक ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की है। एसटीएफ ने बताया कि नवीन कई संगीन मामलों में वांछित था, जिनमें हत्या, अपहरण, डकैती और मकोका के तहत दर्ज केस शामिल हैं। दिल्ली और यूपी में उसके ऊपर कुल 20 से ज्यादा मामले दर्ज थे, जिनमें से दो में उसे सजा भी हो चुकी थी।

4 साल से फरार था नवीन कसाना
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली स्पेशल सेल को नवीन कसाना के हापुड़ में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद यूपी एसटीएफ की टीम को उसकी खोज के लिए भेजा गया। मुखबिर के इशारे पर पुलिस ने उसे घेर लिया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया। बता दें कि नवीन कसाना पिछले 4 साल से फरार था। वह 2009 के साहिबाबाद मर्डर केस और 2011 के गुड़गांव डबल मर्डर केस में आरोपी था। उसे 2021 में पैरोल मिली थी, लेकिन वह फरार हो गया। उसके बाद उसने कई बड़ी लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया।

नवीन था लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खतरनाक शार्प शूटर
नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर था। लॉरेंस बिश्नोई खुद एक कुख्यात गैंगस्टर है, जिस पर देशभर में कई संगीन मामलों में एफआईआर दर्ज हैं। 2016 में उसे नेपाल से गिरफ्तार कर गुजरात की साबरमती जेल में बंद किया गया है। बावजूद इसके लॉरेंस का नाम कई हाई-प्रोफाइल हत्याकांडों में जुड़ा रहा है, जिनमें पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी शामिल है।

कॉलेज राजनीति में हार के बाद लॉरेंस ने अपनाई अपराध की दुनिया
लॉरेंस का सफर एक साधारण छात्र से खतरनाक गैंगस्टर बनने का था। पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला लॉरेंस कॉलेज की राजनीति में शामिल हुआ था। राजनीति में हार के बाद उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे बड़े गैंगस्टरों से जुड़ गया। बाद में वह ड्रग्स, शराब माफिया और फिरौती मांगने जैसे संगठित अपराधों में शामिल हो गया।

यूपी में लगातार बढ़ रहे एनकाउंटर
पिछले 11 दिनों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 5 बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया है, जबकि इस दौरान दो पुलिसकर्मी शहीद भी हुए हैं। 18 मई को कौशांबी में संतोष उर्फ राजू को मार गिराया गया। जौनपुर में गो-तस्करों ने एक सिपाही को मार डाला, उसके बाद पुलिस ने सलमान नाम के बदमाश को ढेर किया। गोंडा और बाराबंकी में भी बदमाशों की एनकाउंटर में मौत हुई।

यूपी पुलिस ने 234 बदमाशों को किया ढेर
पिछले 8 सालों में यूपी पुलिस ने 234 बदमाशों को ढेर किया है। इसी दौरान 23 पुलिसकर्मी शहीद हुए और 1650 से अधिक घायल हुए। यह आंकड़े प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मेहनत और जोखिम को दर्शाते हैं।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved