Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

शादी में आए किन्नर कर रहे हैं ड्रामा? तो सीधे बुलाइए पुलिस, जानिए UP सरकार का नया आदेश

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News: अगर आपके घर में शादी है या किसी बच्चे का जन्म हुआ है और किन्नर नेग मांगने आते हैं, तो अब डरने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नया कदम उठाया है। अब किन्नरों की धमकी और गुंडागर्दी के खिलाफ सीधे पुलिस से शिकायत की जा सकती है। इसके लिए डायल 112 पर कॉल करना होगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शहर में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में लोगों को जागरूक किया गया है। बताया गया है कि अगर कोई किन्नर जबरन पैसे मांगता है, गाली देता है या बुरा व्यवहार करता है, तो पुलिस को जानकारी दें। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे मामलों में चुप न रहें।

नकली किन्नरों की बढ़ रही संख्या
वाराणसी में इन दिनों किन्नरों के कई गुट बन गए हैं। इन गुटों में अक्सर झगड़ा और मारपीट होती रहती है। सरकार ने अब ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया है। खासतौर पर उन लोगों के खिलाफ जो पुरुष थे और सर्जरी कराकर किन्नर बन गए हैं। शहर में लगे पोस्टरों में चार ऐसे लोगों की तस्वीरें जारी की गई हैं। इनमें जोगेंद्र उर्फ बेबी, संजय उर्फ संजना, सोनू उर्फ संजू और बनारसी खरवार शामिल हैं। सभी ने सर्जरी कराकर किन्नर रूप अपनाया है।

कितनी नेग देना है, सरकार ने किया तय 
सरकार ने नेग की सीमा तय कर दी है। शादी होने पर किन्नरों को सिर्फ 1100 रुपए दें। अगर बच्चा जन्म लेता है तो 500 रुपए ही दें। इससे ज्यादा मांगने पर, या डराने-धमकाने पर तुरंत पुलिस को खबर करें। बीते दिनों किन्नरों के दो गुटों में पांडेयपुर इलाके में जोरदार मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर केस भी दर्ज कराया था। यह झगड़ा इलाके के वर्चस्व और नेग की हिस्सेदारी को लेकर था।

सरकार ने दिखाई सख्ती
दिसंबर 2024 में असली किन्नरों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। उन्होंने नकली किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अब सरकार ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। इस फैसले से आम लोग राहत महसूस कर रहे हैं। अब बिना डर के वे पुलिस की मदद ले सकते हैं।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved