उत्तर प्रदेश में बढ़ी सर्दी की दस्तक: कानपुर सबसे ठंडा,
कई जिलों में कोहरा और पारा 10℃ से नीचे
5 days ago Written By: Aniket Prajapati
उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। रात और सुबह के समय ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। राजधानी लखनऊ में ठिठुरन महसूस होने लगी है और न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। वहीं कानपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बन गया है, जहां गुरुवार को पारा 5.7℃ तक लुढ़क गया।
5 दिसंबर को प्रदेश में शुष्क मौसम, सुबह कोहरे की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा छाने की आशंका है, 6 और 7 दिसंबर को भी आसमान साफ रहने के अनुमान लगाए गए हैं। विभाग ने अगले दो दिनों के लिए किसी प्रकार की ठंड संबंधी चेतावनी जारी नहीं की है।
8–10 दिसंबर: मौसम जस का तस, सुबह बढ़ाएगा कोहरा मुसीबत 8, 9 और 10 दिसंबर को भी मौसम स्थिर रहने का अनुमान है। सुबह के वक्त कोहरे की घनत्व में और वृद्धि हो सकती है, जिससे दृश्यता प्रभावित होगी। हालांकि प्रदेश में किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
कानपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को यूपी में कानपुर सबसे ठंडा रहा। अन्य जिलों में तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया—
कानपुर शहर: 5.7℃ बरेली: 6.9℃ अयोध्या: 7℃ अलीगढ़: 7.6℃ मुजफ्फरनगर: 8.1℃ लगातार गिरते तापमान ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
उत्तर भारत में ठंड की रफ्तार तेज, अगले हफ्ते से शीतलहर का अनुमान उत्तर भारत में पहाड़ी राज्यों से सटे मैदानी क्षेत्रों में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले हफ्ते की शुरुआत से उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव और तेज होने की संभावना है। इससे रात का पारा और नीचे जा सकता है।
कोहरा बढ़ा रहा मुसीबत, बिहार में भी कड़ाके की सर्दी यूपी के कई जिलों में रात का तापमान 10℃ के आसपास पहुंच चुका है। सुबह के समय घना कोहरा छाने से लोगों को यातायात में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो रही है। उधर बिहार में भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में कोहरे और शीतलहर में और तेजी आने का अनुमान है, जिससे गलन वाली कड़ाके की ठंड महसूस होगी।