Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

यूपी में मौसम के बदले मिजाज ने बरपाया कहर, 24 घंटे में 13 लोगों की मौत, 37 जिलों में बारिश का अलर्ट

2 months ago
Written By: State Desk

लखनऊ: यूपी में बीती रात बारिश, आंधी और तूफान ने कहर बरपाया है। यहां बे-मौसम हुए बदलाव से 24 घंटे के भीतर 13 लोगों की मौत हुई है, जिसमें सबसे ज़्यादा 6 मौतें अयोध्या में हुई हैं। अगर बीते गुरुवार की बात करें तो अयोध्या, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, अमेठी और लखीमपुर समेत 13 शहरों में बारिश हुई। वहीं अयोध्या और गोंडा में ओले भी गिरे। जिसके कारण अयोध्या में आंधी के चलते हाईवे पर कई जगह पेड़ उखड़ गए। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए यूपी के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अयोध्या में मौतों का आंकड़ा सबसे अधिक
बीते 24 घंटों में बरपे मौसम के कहर में सबसे ज़्यादा नुकसान अयोध्या को हुआ है। यहां सबसे ज़्यादा 6 मौतें हुई हैं। अयोध्या में गुरुवार शाम को तेज आंधी चलने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबकर 3 महिलाओं की मौत हो गई। इसके अलावा, बारिश से दीवार गिरने से मलबे में दबने से 3 महिलाओं की जान चली गई। वहीं बाराबंकी में टिन शेड और पेड़ गिरने से 6 साल के बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हुए हैं। अमेठी और बस्ती में बिजली गिरने से 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। गोरखपुर में देर रात बारिश हुई।

CM योगी ने दिए निर्देश
बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए सीएम योगी ने अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- चिंता की जरूरत नहीं है। सरकार आपके साथ है। अधिकारी फील्ड में उतरें, राहत कार्यों पर नजर रखें। जलभराव की स्थिति में जल निकासी की व्यवस्था कराएं। फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजी जाए, ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके।

क्यों बदला यूपी में मौसम का मिजाज?
अगर जानकारों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। पश्चिम से आ रही हवाओं में काफी मात्रा में नमी है, जिससे यूपी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव) बन रहा है। इसके चलते बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो जाएगी। यूपी में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आ सकता है।

37 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
IMD ने कुल 37 जिलों में आज बारिश के अलर्ट जारी किए हैं। साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी के जिलों में देर रात तक आंधी और बारिश की संभावना है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ओले भी गिरने की आशंका है। उत्तर प्रदेश में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved