Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

वाराणसी पुलिस कमिश्नर आवास पर होमगार्ड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्लेटलेट्स डाउन होने से लंबे समय से था परेशान, बैरक में छत के हुक से रस्सी का फंदा लगाकर दी जान

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News: वाराणसी में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 42 वर्षीय होमगार्ड अमरीका पटेल उर्फ अंबिका ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना पुलिस कमिश्नर के आवास परिसर के पीछे स्थित बैरक की है, जहां होमगार्ड ने छत के हुक के सहारे रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पुलिस कमिश्नर शहर से बाहर थे।

तीन दिनों से लगातार वहीं ड्यूटी कर रहे था मृतक
बता दें कि होमगार्ड अमरीका पटेल फूलपुर थाना क्षेत्र के अमौत गांव के निवासी थे और वर्ष 2011 से होमगार्ड के रूप में सेवा दे रहे थे। वह इन दिनों यूपी-112 की ड्यूटी पर पुलिस कमिश्नर के आवास पर तैनात थे। रविवार को उनकी ड्यूटी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक थी। पुलिस के अनुसार, अमरीका बीते तीन दिनों से लगातार वहीं ड्यूटी कर रहे थे। रविवार की रात करीब ढाई बजे जब पुलिसकर्मियों ने उनके शव को बैरक में फंदे से लटका देखा, तो तुरंत उसे नीचे उतारा गया। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हुई।

लंबे समय से प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहा था मृतक
परिजनों का कहना है कि अमरीका काफी समय से प्लेटलेट्स की कमी की समस्या से परेशान थे। उन्हें पहले टाइफाइड हुआ था, जिसके बाद से उनकी तबीयत में बार-बार गिरावट आती रहती थी। भाई अरविंद पटेल ने बताया कि रविवार सुबह वह ड्यूटी पर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। उनका मोबाइल फोन भी बंद था, जिससे परिवार को चिंता होने लगी। रात में करीब ढाई बजे पुलिस का फोन आया कि अमरीका ने आत्महत्या कर ली है और परिवार को सीधे पोस्टमॉर्टम हाउस बुला लिया गया।

मृतक था परिवार के एकमात्र सहारा
अमरीका पटेल अपने परिवार के बड़े सहारा थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। एक 10 साल की बेटी रितिका और 8 साल का बेटा आदित्य है। पत्नी सरिता बेसुध हैं और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों को ही आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved