Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की आज सगाई, लखनऊ में सजी सितारों की महफिल, जानें कौन-कौन हुआ शामिल

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Rinku Singh engagement:  लखनऊ में आज एक खास कार्यक्रम देखने को मिल रहा है। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी यानी सगाई आज सुबह 11 से 12 बजे के बीच हो रही है। इस खास मौके पर दोनों परिवार, क्रिकेट और राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां एक साथ जुटी हैं। कार्यक्रम लखनऊ के मशहूर द सेंट्रम होटल में आयोजित किया गया है, जिसे गुलाब के फूलों से खूबसूरती से सजाया गया है। होटल की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एक कंपनी PAC की तैनाती भी की गई है।

सगाई से पहले होटल में मिले रिंकू और प्रिया
रविवार सुबह सगाई से पहले रिंकू और प्रिया पहली बार होटल की लॉबी में मिले। रिंकू अपने परिवार के साथ नाश्ता कर रहे थे, तभी वहां प्रिया पहुंचीं। उन्होंने रिंकू से मिलकर हाय कहा और उनके कमरे में जाकर सगाई के लिए उनका कोट-पैंट रख आईं। बता दें कि इस दौरान प्रिया ने सफेद सूट-सलवार और चश्मा पहना हुआ था। कुछ देर बाद दोनों परिवार के कुछ सदस्यों के साथ कमरे में भी गए।

रिंकू सिंह की सगाई में पहुंचे दिग्गज क्रिकेटर और फिल्म अभिनेता
इस कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल भी शामिल हुए। रिंकू ने अपने इन क्रिकेटर साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया और उनसे आत्मीयता से मिले। अभिनेता अमिताभ बच्चन भी इस सगाई में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं और ताज होटल में ठहरे हैं। वे दोपहर 2:10 बजे सेंट्रम होटल पहुंचेंगे।

सामान्य पृष्ठभूमि से स्टारडम तक पहुंचे रिंकू सिंह
दरअसल, रिंकू सिंह के पिता पहले गैस सिलेंडर की डिलीवरी करते थे, जबकि प्रिया के पिता तूफानी सरोज चार बार सांसद रह चुके हैं और अब विधायक हैं। प्रिया ने रिंकू को पहनाने के लिए कोलकाता से डिजाइनर रिंग खरीदी है, वहीं रिंकू ने मुंबई से खास अंगूठी मंगवाई है। दोनों अंगूठियों की कीमत मिलाकर करीब 2.5 लाख रुपए है।

खाने में परोसे जाएंगे खास लखनवी व्यंजन
सगाई के लिए होटल के फलकर्न हॉल में 12x16 फीट का भव्य स्टेज तैयार किया गया है। खाने में खास लखनवी व्यंजन रखे गए हैं, जिनमें दोनों की पसंदीदा डिशेज शामिल हैं। प्रिया का इंगेजमेंट लहंगा दिल्ली की मशहूर डिजाइनर महिमा महाजन ने डिजाइन किया है। आभूषण वाराणसी के जुबैर ने तैयार किए हैं।

सगाई समारोह में पहुंचेंगे अखिलेश यादव और डिंपल यादव
सगाई में करीब 300 खास मेहमान शामिल हो रहे हैं, जिनमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, सांसद इकरा हसन, 25 सांसद और 25 आईएएस अधिकारी मौजूद हैं। प्रिया के चाचा भगवती सरोज ने कहा कि प्रिया बचपन से प्रतिभाशाली रही हैं और आज परिवार का सपना साकार हो रहा है। सगाई दोपहर 12:30 से 4:00 बजे के शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगी, जिसमें सबसे अंत में रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे।

ये भी पढ़े...लखनऊ में सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू की सगाई, पहनाएंगे 2.5 लाख की अंगूठी, 22 सांसदों समेत अखिलेश यादव भी होंगे शामिल

रिंकू सिंह के सगाई में पहुंचे अखिलेश यादव और जया बच्चन 
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई का भव्य कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल में आयोजित किया गया। इस खास मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, जया बच्चन, रामगोपाल यादव, कमलेश पासवान, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला सहित कई बड़े नेता और गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की पहली झलक भी देखने को मिली, जहां दोनों बेहद खूबसूरत नजर आए। सांसद प्रिया सरोज के पिता और विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि इस आयोजन में बॉलीवुड और राजनीति के कई नामी हस्ती शामिल हुए। होटल का माहौल गुलाबों की सजावट से सजा था और खाने का खास इंतजाम किया गया था।

पंडित उमेश त्रिवेदी ने बताए सगाई के पूरे कार्यक्रम
सगाई के मौके पर पंडित उमेश त्रिवेदी ने बताया कि सुबह से ही शुभ मुहूर्त में कार्यक्रम शुरू हुए। पहले रिंकू सिंह की वरीक्षा हुई, इसके बाद प्रिया सरोज की गोद भराई और अंत में रिंग सेरेमनी संपन्न हुई। मेहमानों का तांता लगा रहा और सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी अलर्ट मोड पर था। रिंकू की बहन ने भी सोशल मीडिया पर सगाई की फोटो शेयर कर परिवार की खुशी जाहिर की।

जानें कब और कहां है रिंकू सिंह की शादी
जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख भी तय हो चुकी है। यह भव्य शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में पारंपरिक रूप से होगी। इसमें क्रिकेट जगत, बॉलीवुड, उद्योगपति और राजनेताओं की मौजूदगी की उम्मीद है। सगाई समारोह के दौरान दोपहर में फोटो सेशन और लंच हुआ, और शाम को मिलन और विदाई के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही भव्य और सुगठित तरीके से किया गया था, जिससे यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।

अंगूठी पहनाते ही रो पड़ीं प्रिया सरोज
बता दें कि कार्यक्रम की सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को अंगूठी पहनाई तो वह भावुक होकर रो पड़ीं। इस खास मौके पर दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे और पूरे माहौल में खुशियों के साथ एक भावनात्मक ऊर्जा भी देखने को मिली। समारोह में कई नामी राजनेता, बॉलीवुड और खेल जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे, जिससे यह कार्यक्रम और भी खास बन गया।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved